Silver Import Rules: चांदी आयात के लिए अब DGFT की मंजूरी जरूरी, सरकार ने नियम किए सख्त

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी आयात के नियम सख्त करते हुए डीजीएफटी की मंजूरी अनिवार्य कर दी है। बढ़ते आयात और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Silver Import Rules : केंद्र सरकार ने चांदी के आयात को लेकर नियमों को और सख्त कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब देश में चांदी का आयात केवल वैध आयात मंजूरी (इम्पोर्ट ऑथराइजेशन) के आधार पर ही किया जा सकेगा। यह मंजूरी विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से चांदी के बढ़ते आयात पर निगरानी रखी जा सकेगी और अनावश्यक आयात को नियंत्रित किया जा सकेगा।

Silver Import Rules, India Silver Import, Silver Trade Policy, Silver Import DGFT Approval, Directorate General of Foreign Trade

सरकार ने चांदी आयात के लिए डीजीएफटी मंजूरी अनिवार्य किया (तस्वीर-istock)

किन एजेंसियों को मिलेगी आयात की अनुमति

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सरकार के नए नियमों के अनुसार, केवल रिजर्व बैंक द्वारा नामित एजेंसियां, डीजीएफटी से मंजूरी प्राप्त संस्थाएं और इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) के माध्यम से पात्र ज्वैलर्स ही चांदी का आयात कर सकेंगे। हालांकि, इन सभी को भी आयात से पहले डीजीएफटी की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के चांदी का आयात नहीं किया जा सकेगा।

End of Feed