Gold and Silver Rate Today, 13 January 2023: पिछले दो सत्रों के दौरान सोना और चांदी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को भारतीय बाजारों में इसमें मिला- जुला रुझान दिखा। सुबह के कारोबार में पीली धातु में तेजी रही, वहीं चांदी लाल रंग में कारोबार कर रही थी। 3 फरवरी को मैच्योर होने वाला सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 53 रुपये या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 55,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 254 रुपये की गिरावट के साथ 68,398 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। गुरुवार को सोना 115 रुपये की तेजी के साथ 55,808 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।
Gold and Silver Rate Today: देश और विदेश में आज इतना है सोना-चांदी का दाम
आइए जानते हैं दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख भारतीय शहरों में गुरुवार के मुकाबले आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम कितना हुआ -
- दिल्ली में कल के 56,220 रुपये के मुकाबले आज सोना 56,440 रुपये पर बिक रहा है।
- मुंबई में पिछले सत्र के 56,070 रुपये की तुलना में गोल्ड की कीमत 56,290 रुपये हो गई।
- चेन्नई में कल के 57,120 रुपये के मुकाबले आज सोना 57,250 रुपये पर बंक रहा है।
- कोलकाता में पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,070 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि आज यह 56,290 रुपये पर पहुंचा।
- बेंगलुरु में कल के 56,120 रुपये के मुकाबले आज सोना 56,340 रुपये पर बिक रहा है।
- अहमदाबाद में कल सोना 51,450 रुपये का था। वहीं आज यह 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम का है।
भारत के प्रमुख शहरों में 1 किलोग्राम चांदी का आज इतना दाम है -
- दिल्ली में 1 किलो चांदी कल के 71,900 रुपये के मुकाबले 72,000 रुपये पर बिक रही है।
- मुंबई में पिछले सत्र के 71,900 रुपये के मुकाबले चांदी का भाव 72,000 रुपये है।
- चेन्नई में कल चांदी का दाम 74,000 रुपये था और आज भी यह 74,000 रुपये पर ही स्थिर है।
- कोलकाता में कल के 71,500 रुपये के मुकाबले आज चांदी की कीमत 72,000 रुपये है।
- बेंगलुरु में कल और आज चांदी का दाम 74,000 रुपये रहा।
- अहमदाबाद में कल के 71,900 रुपये के मुकाबले चांदी 72,000 रुपये हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इतनी है कीमत
शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,898.57 डॉलर प्रति औंस था। इस सप्ताह अब तक कीमतें 1.8 फीसदी बढ़ी हैं। वहीं हाजिर चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 23.79 डॉलर पर पहुंच गई।
