Silver ETFs: सिल्वर ETF पर लट्टू हुए लोग; अक्टूबर में चार गुना बढ़कर 12331 करोड़ रुपये हुआ निवेश

Silver ETFs: सिल्वर ईटीएफ ने अपनी सुलभता और पारदर्शिता से खुदरा निवेशकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। अक्टूबर 2024 में सिल्वर ईटीएफ के तहत कुल ‘फोलियो’ की संख्या 215 प्रतिशत बढ़कर 4.47 लाख हो गई, जबकि एक साल पहले यह 1.42 लाख थी। इसी अवधि में शुद्ध प्रवाह सालाना आधार 24 प्रतिशत बढ़कर 643.10 करोड़ रुपये हो गया।

Silver ETFs: सिल्वर ईटीएफ एक लोकप्रिय निवेश विकल्प के रूप में उभरा है, जिसकी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में पिछले एक साल में उल्लेखनीय चार गुना वृद्धि देखी गई है। यह अक्टूबर 2024 में 12,331 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल अक्टूबर में 2,844.76 करोड़ रुपये थी। इक्रा एनालिटिक्स ने कहा कि यह उछाल घरेलू मुद्रास्फीति के दबावों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच चांदी में निवेशकों की रूचि बढ़ी है।

Silver ETFs

सिल्वर ETF।

इक्रा एनालिटिक्स के अनुसार, 2022 में पेश किए गए सिल्वर ईटीएफ ने अपनी सुलभता और पारदर्शिता से खुदरा निवेशकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। अक्टूबर 2024 में सिल्वर ईटीएफ के तहत कुल ‘फोलियो’ की संख्या 215 प्रतिशत बढ़कर 4.47 लाख हो गई, जबकि एक साल पहले यह 1.42 लाख थी। इसी अवधि में शुद्ध प्रवाह सालाना आधार 24 प्रतिशत बढ़कर 643.10 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed