Siemens Energy Share Price: सीमेंस एनर्जी इंडिया शेयर की NSE और BSE पर शानदार डेब्यू, जानिए लिस्टिंग प्राइस

Siemens Energy Share Price: सीमेंस एनर्जी स्टॉक एक्सचेंज पर 2,840 रुपये प्रति शेयर पर लिस्टेड हुआ गया, जो इसके डिस्कवरी प्राइस 2,478 रुपये प्रति शेयर से काफी अधिक है, जो निवेशकों की मजबूत रुचि को दर्शाता है।

Siemens Energy Share Price: सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड (BSE कोड: 544390) के शेयर 19 जून 2025 को शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत के साथ लिस्ट हुए। बीएसई पर शेयर ₹2,850 और एनएसई पर ₹2,840 के भाव पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके मूल्य खोज (डिस्कवरी प्राइस) ₹2,478 प्रति शेयर से काफी अधिक है। इससे निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी झलकती है। लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों में स्टॉक ने 5% अपर सर्किट छू लिया और सुबह 10 बजे के आसपास ₹2,992.45 पर ट्रेड हो रहा था।

Siemens Energy India share price

सीमेंस एनर्जी इंडिया शेयर प्राइस

प्राइस डिस्कवरी और ट्रेडिंग

लिस्टिंग से पहले 9:15 AM से 9:45 AM तक एक विशेष प्री-ओपन सेशन आयोजित किया गया, जिसके बाद नियमित ट्रेडिंग 10 बजे शुरू हुई। पोस्ट-डिमर्जर वैल्यूएशन ₹2,368.8 प्रति शेयर थी, जिसके मुकाबले लिस्टिंग प्राइस काफी प्रीमियम पर रही। बीएसई सर्कुलर के मुताबिक सिएमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड को 19 जून 2025 से ‘T’ ग्रुप सिक्योरिटीज में शामिल किया गया है। सर्कुलर में BSE नोटिस नंबर 20250617-52 दिनांक 17 जून 2025 का भी उल्लेख किया गया है।

End of Feed