Shree Tirupati Balajee: 12% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ श्री तिरुपति बालाजी का शेयर, लग गया 5% अपर सर्किट

Shree Tirupati Balajee Listing: BSE पर आईपीओ प्राइस से 11.93 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद श्री तिरुपति बालाजी के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.99 फीसदी की मजबूती के साथ 97.54 रु पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्री तिरुपति बालाजी का शेयर हुआ लिस्ट
  • 12% प्रीमियम पर की शुरुआत
  • फिर लग गया 5% अपर सर्किट

Shree Tirupati Balajee Listing: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी (एसटीबीएटीसीएल) की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। BSE पर इसका शेयर 92.90 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके 83 रुपये के आईपीओ प्राइस से 11.93 प्रतिशत अधिक है। NSE पर पैकेजिंग सॉल्यूशंस मेकर का शेयर 8.43 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 90 रुपये पर लिस्ट हुआ। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का आईपीओ (IPO) 5 सितंबर से 9 सितंबर तक खुला था। इसके आईपीओ को 124.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। लगभग 170 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,43,08,000 शेयरों के मुकाबले 1,78,48,29,420 शेयरों के लिए आवेदन मिले।

Shree Tirupati Balajee Listing

श्री तिरूपति बालाजी की हुई लिस्टिंग

ये भी पढ़ें -

End of Feed