बिजनेस

IREDA Share : मुनाफावसूली के बीच संघर्ष कर रहा IREDA शेयर! खरीदें, बेचें या करें होल्ड, एक्सपर्ट दे रहे जवाब

IREDA Share Price Strategy : IREDA के शेयर में मुनाफावसूली के बीच एक्सपर्ट ने इस शेयर पर लॉन्ग टर्म में निवेश रहने की सलाह दी है। हाल ही में कंपनी के मैनेजमेंट ने कारोबार को विस्तार करने के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में शेयर में लंबी अवधि में बढ़त देखने को मिल सकती है।

Image

IREDA शेयर

Photo : iStock

IREDA Share Price Strategy : एनबीएफसी सेक्टर की सरकारी कंपनी IREDA के शेयर में मुनाफावसूली का दौर जारी है। ऐसे में ET NOW Swadesh के खास शो ‘शेयर बाजार सबका अधिकार’ में दिग्गज मार्केट गुरु और जियोजित फाइनेंशियल के गौरांग शाह ने IREDA के शेयर पर निवेशकों को अपनी राय दी है।

IREDA पर गौरांग शाह की राय

दिग्गज मार्केट गुरु गौरांग शाह ने अपनी राय देते हुए कहा कि शेयर अब दायरे बंद कारोबार में है और दो या तीन दिन पहले मुनाफावसूली की चपेट में आया है। एक्सपर्ट ने कहा कि कंपनी के मैनेजमेंट ने कारोबार को विस्तार करने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि IREDA न्यू एनर्जी के लिए वित्तीय सहायता देती है। खास तौर से यह विंड और सोलर एनर्जी से उत्पादन करने वाली कंपनियों को प्रोडक्शन प्लांट खड़ी करने के लिए लोन देती है।

IREDA Share Price Strategy: लंबी अवधि के लिए बने रहें

जियोजित फाइनेंशियल ने गौरांग शाह ने कहा कि मैनें आईपीओ नोट पर कहा था कि लंबी अवधि का नजरिया बना कर इस शेयर में बने रहे इसलिए अभी भी उसी को आधार बनाकर बोल रहा हूं कि अगर आपका नजरिया लंबी अवधि का है तो इस शेयर में बने रहें।

IREDA Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 2 फीसदी टूटा है। पिछले 2 हफ्ते में शेयर 8 फीसदी से अधिक, पिछले 1 महीने में 4 फीसदी से अधिक टूटा है। हालांकि पिछले 3 महीने में स्टॉक करीब 28 फीसदी चढ़ा है। इसके अलावा कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में 63 फीसदी से अधिक चढ़ा है। निवेशकों का पैसा डबल करते हुए स्टॉक ने YTD आधार पर 119 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article