Shree Tirupati Balajee Listing: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी (एसटीबीएटीसीएल) की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। BSE पर इसका शेयर 92.90 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके 83 रुपये के आईपीओ प्राइस से 11.93 प्रतिशत अधिक है। NSE पर पैकेजिंग सॉल्यूशंस मेकर का शेयर 8.43 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 90 रुपये पर लिस्ट हुआ। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का आईपीओ (IPO) 5 सितंबर से 9 सितंबर तक खुला था। इसके आईपीओ को 124.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। लगभग 170 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,43,08,000 शेयरों के मुकाबले 1,78,48,29,420 शेयरों के लिए आवेदन मिले।
ये भी पढ़ें -
लग गया अपर सर्किट (Shree Tirupati Balajee Upper Circuit)
BSE पर आईपीओ प्राइस से 11.93 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद श्री तिरुपति बालाजी के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.99 फीसदी की मजबूती के साथ 97.54 रु पर है।
उम्मीद से कम रेट पर हुआ लिस्ट
श्री तिरुपति बालाजी के आईपीओ की लिस्टिंग उम्मीद से कम पर हुई। कंपनी का शेयर 27-30 रुपये प्रति शेयर या लगभग 32-35 प्रतिशत प्रीमियम के जीएमपी पर चल रहा था। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड ने अपने IPO में 78-83 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।
IPO से आए पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश, कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
