महाशिवरात्रि पर बंद या खुले रहेंगे बैंक और शेयर बाजार? देखें मार्च महीने में छुट्टी की पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 8, 2024, 07:53 AM IST

Bank Holiday On Mahashivratri: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि पर बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday On Mahashivratri: यदि आप बैंक जानें की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाएं। क्योंकि आपको तीन दिन का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, महाशिवरात्रि पर यानी 8 मार्च, शुक्रवार को लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 9 मार्च को सेकेंड शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा 10 मार्च रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है। यानी लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं यदि आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर बाजार भी बंद रहेगा। इस दिन शेयर बाजार के निवेशक शेयरों की खरीद बिक्री नहीं कर सकेंगे। वहीं, शनिवार और रविवार को शेयर बाजार साप्ताहिक तौर पर बंद ही रहते हैं।

Shivratri 2024 bank and Share Market Holidays

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि पर बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed