बिजनेस

Sheetal Universal IPO: 4 दिसंबर को खुलेगा शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ, GMP देने लगा प्रॉफिट के संकेत

Sheetal Universal IPO GMP: शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ सोमवार 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसका आईपीओ एक एसएमई आईपीओ होगा।

Image

शीतल यूनिवर्सल आईपीओ का जीएमपी

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार से खुलेगा शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ
  • जीएमपी से मिल रहा फायदे का संकेत
  • 70 रु का होगा आईपीओ में शेयर

Sheetal Universal IPO GMP: एग्री कमोडिटीज की सप्लायर शीतल यूनिवर्सल (Sheetal Universal) का आईपीओ (IPO) सोमवार 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ एक एसएमई आईपीओ (SME IPO) होगा। इसमें शेयरों का प्राइस फिक्स्ड रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ही कंपनी का शेयर ग्रे-मार्केट में प्रीमियम पर है। यानी मुनाफे का संकेत दे रहा है।

कितना है शेयरों का प्राइस

शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ 6 दिसंबर को बंद हो जाएगा और शेयरों का अलॉटमेंट 7 दिसंबर को किए जाने की उम्मीद है। शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ साइज 23.80 करोड़ रु का है जो पूरी तरह से 34 लाख इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) नहीं है। यानी प्रमोटर या शेयरधारक शेयर नहीं बेचेंगे। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 70 रु प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में कितना करना होगा मिनिमम निवेश

आईपीओ में लॉट का साइज 2,000 शेयर है। यानी कम से कम 2000 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस तरह रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 140,000 रु होगी।

कितना पहुंचा जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार शीतल यूनिवर्सल का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) या जीएमपी 7 रु है। यानी ग्रे-मार्केट में शेयर 10 फीसदी के प्रीमियम पर है। मगर ये जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ भी सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article