बिजनेस

TCS Buyback Issue: टाटा ग्रुप के Tata Tech ने बरसाया पैसा, टीसीएस का बायबैक इश्यू भी कराएगा कमाई, जानिए कितनी

TCS Buyback Issue: टाटा ग्रुप की एक और कंपनी कमाई का मौका दे रही है। ये है टीसीएस, जिसका बायबैक इश्यू खुला हुआ है।

Image

टीसीएस बायबैक इश्यू

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुला हुआ है टीसीएस का बायबैक
  • 4150 रु है बायबैक में शेयरों का प्राइस
  • टाटा टेक करा चुका है तगड़ा फायदा

TCS Buyback Issue: हाल ही में टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technolgies) का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ। टाटा टेक के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 500 रु तय किया गया था, जबकि बीते गुरुवार को कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1200 रु या 140 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।

शुरू में ही यह 1400 रु (आईपीओ प्राइस से 180 फीसदी ऊपर) तक गया। गुरुवार को ये आईपीओ प्राइस से 814.25 रु या 162.85 फीसदी की मजबूती के साथ 1314.25 रु पर बंद हुआ। वहीं शुक्रवार को 1314.25 रु से 94.05 रु या 7.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 1220 पर बंद हुआ। आईपीओ में जिन निवेशकों को शेयर मिला और उन्होंने अब तक बिकवाली नहीं की, वे अब भी फायदे में हैं। इस बीच टाटा ग्रुप की एक और कंपनी कमाई का मौका दे रही है। ये है टीसीएस, जिसका बायबैक इश्यू खुला हुआ है। कैसे टीसीएस के बायबैक से कमाई की जा सकती है, आगे जानिए।

क्या होता है बायबैक

जब कोई कंपनी शेयरधारकों से अपने ही शेयर वापस खरीदती है, तो इसे बायबैक कहते हैं। कोई कंपनी अपने शेयर के मार्केट रेट से अधिक पर शेयरों का बायबैक करती है। यही अधिक रेट शेयरहोल्डर्स का फायदा होता है।

टीसीएस बायबैक में कितनी कमाई का मौका

टीसीएस का बायबैक इश्यू 1 से 7 दिसंबर तक खुला रहेगा। इसमें शेयरधारकों से 4,150 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 4.09 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे। इसका बायबैक इश्यू कुल 17000 करोड़ रु का होगा।

बीते शुक्रवार को टीसीएस के शेयर का बंद भाव 3509.60 रुपये रहा था, उससे 4150 रु का भाव 18.25% प्रीमियम पर है। यानी जिन शेयरधारकों से शेयर खरीदे जाएंगे, उन्हें 18 फीसदी से अधिक फायदा होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बायबैक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article