Share Market Today : Sensex 300 Nifty 40 अंक उछला, PSU बैंक शेयर भागे

शेयर बाजार में बुधवार को व्यापक खरीदारी का ट्रेंड है। बेंचमार्क इंडेक्स से लेकर ब्रॉड मार्केट तक तमाम इंडेक्स में तेजी से बाजार की मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स जहां 300 अंक से ज्यादा उछला है।

Share Market Today Sensex Nifty PSU Bank : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 300 अंक उछल गया, जबकि Nifty 24,350 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की इस तेजी में PSU Bank शेयरों ने सबसे ज्यादा दम दिखाया। Nifty PSU Bank इंडेक्स करीब 1.46 फीसदी चढ़ा। इसके साथ Private Bank और Financial Services शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इससे पहले बुधवार को बाजार में शुरुआत से ही तेजी के संकेत मिल रहे थे। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई बाजारों की मजबूती ने घरेलू बाजार के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया।

stock market, share market today, sensex, nifty

शेयर बाजार (Image Source: iStockphoto)

PSU Bank शेयरों में सबसे ज्यादा जोश

बाजार की तेजी में सरकारी बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन खास तौर पर मजबूत रहा। Nifty PSU Bank 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 8,729.05 पर पहुंच गया। इसके मुकाबले Nifty Private Bank 0.79 फीसदी और Nifty Financial Services 0.73 फीसदी ऊपर था। PSU Bank में मंगलवार को भी तेजी देखने को मिली थी। Nifty PSU Bank इंडेक्स 0.75 फीसदी बढ़कर 8,603.65 पर बंद हुआ था। Union Bank of India, Bank of India, Bank of Maharashtra, Canara Bank और SBI समेत कई सरकारी बैंकों में खरीदारी हुई थी। बुधवार को PSU Bank इंडेक्स की तेजी ने संकेत दिया कि बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का रुझान लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी बना हुआ है।

End of Feed