Share Market Today : बाजार खुलते ही धड़ाम, Sensex 700 और Nifty 253 अंक टूटा, क्रूड $110 पार

शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआत ही बिकवाली के दबाव में हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 700 अंक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी 253 अंक नीचे आ गया है। खासतौर पर क्रूड ऑयल ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है।

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 22 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। कमजोर ग्लोबल संकेतों, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

Share market sensex nifty

शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार

महंगे कच्चे तेल का असर पेंट, टायर, एविएशन, ऑयल मार्केटिंग और कॉस्ट सेंसिटिव कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों पर इसका प्रभाव उनके कारोबार और लागत संरचना के हिसाब से अलग हो सकता है।

End of Feed