Sensex 505 और Nifty 157 अंक ऊपर बंद, 5 दिन में 17 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों पूंजी

शेयर बाजार में शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स-निफ्टी ने सुस्त शुरुआत की। हालांकि, दिन के आखिर में सेंसेक्स 505 और निफ्टी 157 अंक चढ़कर बंद हुए। 5 दिन में निवेशकों की पूंजी में 17 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Share Market Today : 17 अप्रैल 2026 को बाजार ने मजबूत क्लोजिंग दी, जहां सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछलकर 78,493 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156 अंकों की तेजी के साथ 24,353 पर पहुंच गया। दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा और इंडेक्स अपने उच्च स्तरों के करीब बंद हुए, जो बाजार में मजबूती और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत देता है। पिछले पांच सत्र में लगातार खरीदारी से निवेशकों की पूंजी में करीब 17 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही भारतीय बाजार का पूंजीकरण बढ़कर फिर से 5 ट्रिलियन डॉलर पार हो गया है।

Share Market Today

शेयर बाजार

इंडेक्सपिछला बंद (Prev Close)ओपन (Open)हाई (High)लो (Low)क्लोज (Close)बदलाव (अंक)बदलाव (%)
सेंसेक्स77,988.6877,976.1378,553.4577,726.2378,493.54+504.86+0.65%
निफ्टी 5024,196.7524,165.9024,371.9024,096.0524,353.55+156.80+0.65%

End of Feed