Share Market में मंगलवार 16 जून को मजबूती के साथ कारोबार शुरु हुआ है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty सहित ज्यादातर बड़े इंडेक्स और सेक्टर में तेजी है। Nifty जहां शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,954.75 तक पहुंच गया। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछलकर 76,676.30 तक पहुंच गया है।
शेयर बाजार में तेजी का रुख कायम
आज का बाजार "Risk-On" मूड में है। निवेशक सिर्फ बड़े शेयर नहीं बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप भी खरीद रहे हैं। VIX में गिरावट, IT-FMCG की मजबूती और व्यापक खरीदारी बता रही है कि फिलहाल बुल्स का पलड़ा भारी है, जबकि मेटल सेक्टर सबसे कमजोर कड़ी बना हुआ है। 23,950–24,000 का क्षेत्र आज Nifty के लिए सबसे अहम जोन रहेगा।
इंडिया विक्स में गिरावट अहम
कारोबार की शुरुआत में ही वोलैटिलिटी इंडेक्स India Vix में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। यह फिलहाल 13.76 पर है। यह बताता है कि भारतीय बाजार को लेकर निवेशकों में रिस्क लेने की धारणा मजबूत हुई है। इसके साथ ही यह बाजार को लेकर निवेशकों के पॉजिटिव आउटलुक को भी दिखाता है।
क्यों है बाजार में तेजी?
शेयर बाजार में आज तेजी के पीछे 2 सबसे बड़ी वजह हैं। पहली वजह क्रूड ऑयल के दाम में नरमी है। इसके अलावा दूसरी वजह रुपये में मजबूती है। US-Iran के बीच डील की बढ़ती उम्मीद के चलते Brent Crude Price मंगलवार 16 जून को 82.86 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है। इससे दुनियाभर क इक्विटी बाजारों में तेजी है। वहीं, क्रूड के दाम में कमी और RBI व सरकार की तरफ से FII को आकर्षित करने के उपायों के चलते रुपये की डिमांड व डॉलर का इनफ्लो बढ़ रहा है। इससे रुपये में मजबूती आ रही है। आज रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 38 पैसे मजबूत होकर 94.33 पर ट्रेड कर रहा है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : Hormuz खुलने से आपकी जेब को मिल सकती है राहत, 40% तक घट सकते हैं LNG के दाम
