Share Market Crash! Sensex 1200, Nifty 400 अंक लुढ़का, ₹12 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली हावी है। एक तरफ क्रूड के दाम की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं, RBI के कड़े रुख ने लॉन्ग टर्म के लिए बाजार के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है।

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 8 अक्टूबर, 2026 को बड़ी बिकवाली आई है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex करीब 1200 अंक लुढ़ककर 71,406.79 तक फिसल गया है। वहीं, Nifty 400 अंक के करीब फिसलकर 22,190.00 पर आ गया है। इस तरह बेंचमार्क इंडेक्स इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

share market today Stock Market Crash sensex, nifty शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में आज चौतरफा बिकवाली हावी है। इसके चलते मार्केट कैप में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। BSE पर लिस्टेड 5000 से ज्यादा कंपनियों का टोटल मार्केट कैप महज एक दिन करीब 12 लाख करोड़ घटकर 46105682.23 करोड़ रुपये पर आ गया है। जबकि, एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर को यह करीब 47235273.388 करोड़ रुपये रहा था।

End of Feed