500 अंक से ज्यादा टूटा Sensex, Nifty 24050 तक फिसला; India Vix उछला

शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर है, जो बाजार में व्यापक बिकवाली को दिखाता है। India Vix में उछाल निवेशकों के डर को दिखा रहा है।

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने मुनाफावसूली दिखाई, जिसका सबसे ज्यादा असर बैंकिंग और ऑटो शेयरों पर पड़ा। शुरुआती कारोबार में ही Sensex 500 अंंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,063.41 तक फिसल गया। वहीं, Nifty 130 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,050.55 अंक तक फिसल गया। हालांकि गिरते बाजार में भी आईटी, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार की गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।

Share Market Today Sensex Nifty

शेयर बाजार में गिरावट

शुरुआत से ही दबाव में दिखा बाजार

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव दिखा। निफ्टी ने 24,068 के स्तर पर शुरुआत की और कुछ देर के लिए 24,145 तक पहुंचा, लेकिन ऊपरी स्तरों पर खरीदारी टिक नहीं सकी। दूसरी ओर सेंसेक्स भी 77,272 पर खुला और जल्द ही 77,063 तक फिसल गया। इससे साफ संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली जारी है।

End of Feed