Share Market Today: Sensex 600 अंक से ज्यादा टूटा; बैंकिंग और फार्मा शेयरों ने बढ़ाया दबाव

शेयर बाजार में आज सुस्ती का माहौल है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली हावी है। सेंसेक्स जहां 600 अंक से ज्यादा टूट गया है। वहीं, निफ्टी में 170 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है।

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। ग्लोबल संकेतों के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे शुरुआती कारोबार में Sensex 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 24,100 के नीचे फिसल गया। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग, फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिला। हालांकि, ऑटो सेक्टर ने बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश की। शुरुआती कारोबार में Nifty 170 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,012.90 अंक तक फिसल गया। वहीं, Sensex 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,854.65 अंक तक फिसल गया।

share market today Sensex nifty today

बाजार में गिरावट का रुख जारी

क्यों दबाव में आया बाजार?

बाजार पर कई मोर्चों से दबाव दिखाई दिया। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की। हालांकि, अमेरिकी बाजारों से मिले संकेत पूरी तरह नकारात्मक नहीं रहे। नैस्डैक और एसएंडपी 500 में मजबूती देखने को मिली, लेकिन उसका असर भारतीय बाजार पर सीमित रहा।

End of Feed