बिजनेस

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार फिर से धड़ाम, सेंसेक्स 424 तो निफ्टी 117 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 424 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,311 और निफ्टी 117 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,795 पर था। निफ्टी में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक दबाव देखा गया।

Image

भारतीय शेयर बाजार फिर से धड़ाम

Photo : Times Now Digital

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 424 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,311 और निफ्टी 117 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,795 पर था। गिरावट का सबसे ज्यादा असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 677 अंक या 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,486 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,636 पर बंद हुआ।

आज निफ्टी और सेंसेक्स

निफ्टी में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक दबाव देखा गया। मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एलएंडटी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टीसीएस, नेस्ले और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

पूरे दिन का हिसाब-किताब

व्यापक स्तर पर भी बाजार का रुझान नकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,698 शेयर हरे निशान में, 2,245 शेयर लाल निशान में और 117 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। डॉलर इंडेक्स गिरकर 106.60 पर आने के बाद भी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.05 पैसे की कमजोरी के साथ 86.70 पर कारोबार कर रहा था। इसकी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से लगातार शेयर बाजार में बिकवाली जारी रखना है। एफआईआई द्वारा गुरुवार को 3,312 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची गई थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) द्वारा 3,908 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी सत्र की शुरुआत सापट हुई थी। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 79 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,683 और निफ्टी 19 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,893 पर था।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article