Share Market News Today, 4 December 2023: शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैप 3,37,67,513.03 करोड़ रु थी, जो आज 3,41,88,971.34 करोड़ रु हो गई। यानी 4.21 लाख करोड़ रु का इजाफा।
शेयर बाजार में तेजी
रविवार को आए 4 राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा के दमदार प्रदर्शन के बाद कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी तेजी दिख रही है। 4 में से 3 राज्यों में भाजपा की जीत हुई है। इसके बाद आज सेंसेक्स करीब साढ़े 9 बजे 1017.92 अंक या 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 68,501.82 पर है। वहीं निफ्टी 304.60 अंक या 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 20,572.50 पर है। अडानी ग्रुप के शेयरों में दमदार तेजी है।
अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी
अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी है। इनमें अडानी ग्रीन 8.31 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज 6.76 फीसदी, अडानी पावर 6.47 फीसदी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 6.24 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 5.73 फीसदी की मजबूती है। वहीं अडानी पोर्ट्स में 4.47 फीसदी और अडानी विल्मर में 2.95 फीसदी की तेजी है।
भाजपा की सफलता का असर
हाल ही में हुए चार राज्य विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने कांग्रेस को तीन में हरा दिया। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जोरदार जीत हासिल की और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सत्ता से पर कब्ज़ा कर लिया। कांग्रेस ने बीआरएस को हटाकर तेलंगाना में जीत दर्ज की। जानकारों का अनुमान था कि चुनावी नतीजे शेयर बाजार को सकारात्मत दिशा दे सकते हैं।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त रही है। निफ्टी एनर्जी में सबसे अधिक 2% से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके बाद निफ्टी मेटल और निफ्टी बैंक में 1.7% से अधिक की तेजी है। निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया में भी तेजी है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
