बिजनेस

Share Market Today, 4 December 2023: भाजपा की जीत से सेंसेक्स 68,000 के पार, 15 मिनट में निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़, अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 4 December 2023: आज सेंसेक्स करीब साढ़े 9 बजे 1017.92 अंक या 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 68,501.82 पर है। वहीं निफ्टी 304.60 अंक या 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 20,572.50 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में बंपर तेजी
  • सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक मजबूत
  • निफ्टी भी 300 अंक ऊपर

Share Market News Today, 4 December 2023: शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की मार्केट कैप 3,37,67,513.03 करोड़ रु थी, जो आज 3,41,88,971.34 करोड़ रु हो गई। यानी 4.21 लाख करोड़ रु का इजाफा।

रविवार को आए 4 राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा के दमदार प्रदर्शन के बाद कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी तेजी दिख रही है। 4 में से 3 राज्यों में भाजपा की जीत हुई है। इसके बाद आज सेंसेक्स करीब साढ़े 9 बजे 1017.92 अंक या 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 68,501.82 पर है। वहीं निफ्टी 304.60 अंक या 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 20,572.50 पर है। अडानी ग्रुप के शेयरों में दमदार तेजी है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी है। इनमें अडानी ग्रीन 8.31 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज 6.76 फीसदी, अडानी पावर 6.47 फीसदी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 6.24 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 5.73 फीसदी की मजबूती है। वहीं अडानी पोर्ट्स में 4.47 फीसदी और अडानी विल्मर में 2.95 फीसदी की तेजी है।

भाजपा की सफलता का असर

हाल ही में हुए चार राज्य विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने कांग्रेस को तीन में हरा दिया। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जोरदार जीत हासिल की और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सत्ता से पर कब्ज़ा कर लिया। कांग्रेस ने बीआरएस को हटाकर तेलंगाना में जीत दर्ज की। जानकारों का अनुमान था कि चुनावी नतीजे शेयर बाजार को सकारात्मत दिशा दे सकते हैं।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त रही है। निफ्टी एनर्जी में सबसे अधिक 2% से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके बाद निफ्टी मेटल और निफ्टी बैंक में 1.7% से अधिक की तेजी है। निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया में भी तेजी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article