Share Market Today, 30 Sept 2022: RBI की घोषणाओं के बाद झूमा बाजार, सेंसेक्स में उछाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:48 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 30 September 2022: भारतीय रिजर्व बैंक की छह सदस्यी मौद्रिक सीमिति की बैठक शुक्रवार को समाप्त हो गई है। नतीजों का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है।

Share Market News Today, 30 Sept 2022: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा हुई। बैठक में रेपो रेट, महंगाई और देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चर्चा हुई। घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में बढ़त आई और सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान से हरे निशान पर पहुंच गए। सुबह 10:39 बजे सेंसेक्स 403.26 अंक (0.71 फीसदी) ऊपर 56813.22 पर और निफ्टी 103.70 अंक (0.62 फीसदी) की तेजी के साथ 16921.80 के स्तर पर पहुंच गया।

share market

Share Market Today

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 145.67 अंक नीचे 56264.29 पर और निफ्टी 36.10 अंकों की गिरावट के साथ 16782 के स्तर पर खुला था। इस दौरान 1020 शेयरों में गिरावट, 831 शेयरों में तेजी और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,67,18,088.97 करोड़ रुपये हो गया था।

End of Feed