Share Market Today, 21 March 2023: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 17060 के पार; जानें पहले घंटे का हाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 21, 2023, 10:51 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 21 March 2023:

Share Market News Today, 21 March 2023: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त देखने को मिल रही है। आज सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त वहीं निफ्टी भी 50 अंको की बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही। वहीं ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 0.50 फीसदी के करीब बढ़त दिखी। वैश्विक बाजार की बात करें तो सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखने को मिली थी जिसका असर प्रमुख एशियाई बाजारों में भी दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 10:20 पर 300 अंकों की तेजी के साथ 57,935 स्तर पर है। जबकि निफ्टी 76 अंक मजबूत होकर 17,064 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

​Share Market Today

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त देखने को मिली।

रिलायंस, एयरटेल टॉप बढ़त वाले शेयर

सेंसेक्स 30 के 23 शेयर गिरावट में और 7 बढ़त में हैं। आज के टॉप बढ़त वाले शेयर्स में रिलायंस, एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, HCL टेक, NTPC शामिल हैं। जबकि ITC, पावरग्रिड, इंडसइंडबैंक, सनफार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा टॉप गिरावट वाले शेयर हैं।

End of Feed