बिजनेस

Muhurat Trading 2023: शेयर बाजार मजबूती के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 355 अंक उछला, निवेशकों को 2 लाख करोड़ का फायदा

Muhurat Trading 2023: दिवाली (Diwali 2023) के दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) हुई। रविवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ।

Image

मुहूर्त ट्रेडिंग शेयर बाजार क्लोजिंग

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में रही तेजी
  • सेंसेक्स 355 अंक हुआ मजबूत
  • निफ्टी भी हरे निशान में रहा

Muhurat Trading Stock Market Closing: दिवाली (Diwali 2023) के दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) हुई। रविवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 355 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 65,259.45 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी (Nifty) 100.20 अंक या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 19,525.55 पर रहा।

निवेशकों को 2 लाख करोड़ का फायदा

शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,20,29,232.24 करोड़ रु थी, जबकि आज यह 3,22,51,312.25 करोड़ रु हो गई। यानी दिवाली पर निवेशकों को 2.22 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ।

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग भारत में हर साल दिवाली पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा आयोजित जाने वाला एक घंटे का प्रतीकात्मक सेशन होता है क्योंकि यह दिन शेयरों में निवेश करने के लिए शुभ माना जाता है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि ये दिन लाभदायक है क्योंकि दिवाली को "कुछ भी नया शुरू करने का आदर्श समय" माना जाता है और कहा जाता है कि निवेशकों को इस सत्र के दौरान ट्रेड से पूरे वर्ष लाभ होता है।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आई तेजी

आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी आई। स्मॉलकैप इंडेक्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बीएसई स्मॉलकैप 1.14 फीसदी और मिडकैप 0.67 फीसदी ऊपर चढ़ा। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से इंफोसिस में 1.41 फीसदी, विप्रो में 0.88 फीसदी, एशियन पेंट्स में 0.78 फीसदी, टीसीएस में 0.77 फीसदी और एनटीपीसी में 0.74 फीसदी की मजबूती आई। सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में बंद हुए।

किस साल कितनी आई निफ्टी में तेजी

2023 से पहले भी कई सालों से मुहूर्त ट्रेडिंग पर शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।

2022 में निफ्टी 0.88% चढ़ा

2021 में निफ्टी 0.5% चढ़ा

2020 में निफ्टी 0.47% चढ़ा

2019 में निफ्टी 0.37% चढ़ा

2018 में निफ्टी 0.7% चढ़ा

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article