बिजनेस

Share Market Today, 26 October 2023: लगातार छठे दिन गिरा शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 26 October 2023: एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19122.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 19,027.25 पर खुलकर आखिर में 265 अंक या 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 18,857.25 पर बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद
  • सेंसेक्स 900 अंक टूटा
  • निफ्टी 265 अंक गिरा

Share Market News Today, 26 October 2023: गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स (Sensex) 64049.06 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 63,774.16 पर खुला और अंत में 900 अंक या 1.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 63,148.15 पर बंद हुआ।

वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19122.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 19,027.25 पर खुलकर आखिर में 265 अंक या 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 18,857.25 पर बंद हुआ।

क्यों आई गिरावट

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और हमास-इजराइल के बीच बिगड़ती स्थिति का शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है। अधिकतर सूचकांक एक फीसदी से अधिक नीचे गिरे। हालांकि स्मॉलकैप सूचकांक में अच्छी रिकवरी देखी गई, लेकिन फिर भी ये गिरावट के साथ बंद हुआ।

रुपया भी हुआ कमजोर

आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ। रुपया पिछले बंद 83.18 के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बड़े शेयरों का कैसा रहा हाल

निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, यूपीएल और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। जबकि बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक और आईटीसी शामिल हैं।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी नीचे फिसला। पावर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बिकवाली की। विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article