बिजनेस

New Business Ideas: डिग्री तो दूर इन बिजनेसों के लिए पढ़ा-लिखा होना भी जरूरी नहीं, होगा टैलेंट तो खूब छापेंगे पैसा

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: यदि आपको डांस आता है, तो आप ये हुनर दूसरों को सिखा सकते हैं। इस काम के लिए आप लोगों से चार्ज कर सकते है। सुनने में ये काम छोटा लगेगा, मगर कोरियोग्राफर एक अच्छा बिजनेस है।

Image

बिना एजुकेशन वाले बिजनेस आइडिया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई बिजनेसों के लिए डिग्री की जरूरत नहीं
  • डांस क्लास शुरू करके करें कमाई
  • बुटीक का बिजनेस भी बेहतर ऑप्शन

New Business Ideas with Low Investment: बहुत से नौकरी करने वाले 9 से 5 की लाइफ से निकलकर अपना बिजनेस शुरू करने की सोचते हैं। उनमें से कई लोग कामयाब भी होते हैं। मगर कुछ लोग जो कम पढ़े-लिखे होते हैं, उनके लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होता है। वे छोटी-मोटी नौकरी में लगे रहते हैं।

हम यहां आपको ऐसे बिजनेस आइडिया की जानकारी देंगे, जिन्हें शुरू करने के लिए किसी डिग्री की तो क्या पढ़ा-लिखा होना भी जरूरी नहीं। बस आपके पास बिजनेस के हिसाब से टैलेंट होना जरूरी है।

डांस क्लास

यदि आपको डांस आता है, तो आप ये हुनर दूसरों को सिखा सकते हैं। इस काम के लिए आप लोगों से चार्ज कर सकते है। सुनने में ये काम छोटा लगेगा, मगर कोरियोग्राफर एक अच्छा बिजनेस है।

बुटीक खोलें

बुटीक खोलना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं और न हीं आपका पढ़ा लिखा होना जरूरी है। आपको कपड़े सीना आता है तो बेहतर वरना आप टेलर्स को हायर कर उनसे कपड़े तैयार कराएं और तैयार ड्रेस बेचें।

केटरिंग का बिजनेस

शादी-पार्टी के लिए छोटे लेवल पर केटरिंग का काम बहुत बढ़िया ऑप्शन है। शुरुआत आप अपने करीबी लोगों के छोटे-मोटे इवेंट्स को कवर करके कर सकते हैं। इससे आपको अनुभव मिलेगा। फिर समय के साथ आप अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं।

बेकरी खोलें

यदि आप बेकरी आइटम बनाना सीख लें, तो बेकरी खोल कर अच्छी कमाई की जा सकती है। बेकरी आइटम बनाना सीखने के लिए आप यूट्यूब की मदद ले सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स में केक, ब्रेड, पेस्ट्री, कुकीज़, क्रोइसैन्ट्स, डोनट्स, बैगल्स, पाईज़, मफिन्स, बार्स, पिज़्ज़ा और स्नैक केक शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article