LIVE

Share Market Today, 21 फरवरी 2024 Highlights: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 434 अंक फिसला, मिड और स्मॉल कैप में हुई बिकवाली

Share Market Today, 21 फरवरी 2024 Highlights: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 434 अंक फिसला, मिड और स्मॉल कैप में हुई बिकवाली

Share Market Today, 21 फरवरी 2024 Highlights: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 434 अंक फिसला, मिड और स्मॉल कैप में हुई बिकवाली

Share Market Today (शेयर बाजार टुडे न्यूज़ ), 21 फरवरी 2024 : बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 434 अंक फिसला। वहीं मिड और स्मॉल कैप में बिकवाली हुई, जिससे दोनों इंडेक्स 1-1 फीसदी गिरे।
Kisan Andolan Live

FEB 21, 2024 15:51 IST

Share Market Closing: कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

लगातार 6 दिन चढ़ने के बाद बुधवार को शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। 21 फरवरी को निफ्टी 22,100 से नीचे गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 434.31 अंक या 0.59 प्रतिशत नीचे 72,623.09 पर बंद हुआ और निफ्टी 142 अंक या 0.64 प्रतिशत नीचे 22,055 पर बंद हुआ। आज लगभग 1227 शेयर बढ़े, 2078 शेयर गिरे और 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट बीपीसीएल, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड कॉर्प और एनटीपीसी में आई, जबकि टाटा स्टील, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इंडसइंड बैंक तेजी वाले शेयरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों में देखें तो रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरे।
FEB 21, 2024 15:13 IST

GPT Healthcare IPO: कितने शेयरों की है लॉट साइज

कंपनी के मुताबिक, निवेशक न्यूनतम 80 शेयरों और इसके गुणकों में आवेदन लगा सकते हैं। यानी शेयरों की लॉट साइज 80 शेयरों की है। रिटेल निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,880 रुपये है।
FEB 21, 2024 14:37 IST

GPT Healthcare IPO: गुरुवार को खुलेगा जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ

जीपीटी हेल्थकेयर आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार, 22 फरवरी, 2024 को खुलने वाला है। ये आईपीओ तीन दिनों के लिए खुला रहेगा और सोमवार, 26 फरवरी, 2024 को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-84 रुपये है।
FEB 21, 2024 13:54 IST

Exicom Tele-Systems IPO: जानिए आईपीओ की डिटेल

आईपीओ में 329 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर और प्रवर्तक नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस द्वारा 70.42 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। एक्सिकॉम-टेली सिस्टम्स एक पावर मैनमेंटर सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। यह दो व्यावसायिक क्षेत्रों ईवी (इलेक्ट्रिकल वाहन) चार्जर समाधान व्यवसाय और पावर समाधान व्यवसाय के तहत काम करती है।
FEB 21, 2024 13:42 IST

Exicom Tele-Systems IPO: एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स का आईपीओ 27 फरवरी को खुलेगा

ईवी चार्जर निर्माता एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 27 फरवरी को खुलेगा।आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ 29 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ के लिए एंकर निवेशक 26 फरवरी को बोली लगा पाएंगे।
FEB 21, 2024 13:37 IST

Nifty PSU Bank Index: सरकारी बैंकों के शेयरों में मजबूती

आज Nifty PSU Bank Index में भी तेजी दिख रही है। ये इंडेक्स करीब डेढ़ बजे लगभग 2 फीसदी की मजबूती के साथ 7,236.75 पर है। यूनियन बैंक में करीब 4.5 फीसदी की मजबूती है। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक में 2.65 फीसदी की तेजी है।
FEB 21, 2024 13:02 IST

Nifty Metal Index: निफ्टी मेटल इंडेक्स में शानदार तेजी

निफ्टी मेटल इंडेक्स में शानदार तेजी दिख रही है। करीब पौने 1 बजे निफ्टी मेटल इंडेक्स 142.50 अंक या 1.79 फीसदी की तेजी के साथ 8,098.30 पर है। जेएसडब्लू स्टील और टाटा स्टील दोनों में 3-3 फीसदी से अधिक की तेजी है।
FEB 21, 2024 12:45 IST

Paytm Share Price: पेटीएम में निवेश की सलाह

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के प्रणव गुंडलापल्ले के अनुसार कमजोर वैल्यूएशन और एक बड़ी नियामक बाधा के हटने से पेटीएम के लिए हमने आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। इसके लिए उन्होंने 600 रु का टार्गेट भी दिया है।
FEB 21, 2024 12:08 IST

Paytm Share Price: ईडी कर रहा पेटीएम की जांच

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ईडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा संभावित फेमा (FEMA) नियमों के उल्लंघन की जांच में अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। हालांकि ईडी ने कहा कि कुछ यूजर्स प्रोफाइल को वेरिफाई करने में पेटीएम ने कोताही बरती है।
FEB 21, 2024 11:49 IST

Paytm Share Price: 4 दिन में 21 फीसदी हुआ मजबूत

पेटीएम के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा हुआ है। इससे बीते 4 दिन में पेटीएम का शेयर 21 फीसदी मजबूत हुआ है। बीते एक महीने के लिहाज से इसके शेयर में अभी भी 47.74 फीसदी की गिरावट है।
FEB 21, 2024 11:33 IST

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर में फिर लगा अपर सर्किट

पेटीएम के शेयर में फिर अपर सर्किट लग गया है। पेटीएम के शेयर में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है। कंपनी का शेयर 376.25 रु के मुकाबले सीधे 395.05 रु पर खुला है। तब से ये इसी रेट पर बरकरार है।
FEB 21, 2024 10:47 IST

Zee Entertainment Enterprises Share Price: सेबी ने जी के फाउंडर्स को बुलाया

सेबी द्वारा कंपनी के अधिकारियों के जवाबों की समीक्षा के बाद जिस राशि की हेरा-फेरी का खुलासा हुआ है, उसमें बढ़ोतरी हो सकती है। सेबी ने जी के फाउंडर्स सुभाष चंद्रा, उनके बेटे पुनीत गोयनका और कुछ बोर्ड सदस्यों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया है।
FEB 21, 2024 10:29 IST

Zee Entertainment Enterprises Share Price: अनुमान से 10 गुना अधिक अमाउंट की गड़बड़ी का खुलासा हुआ

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जी के फाउंडरों की जांच में सेबी ने पाया कि कंपनी से लगभग 20 अरब रुपये का हेरफेर किया गया हो सकता है। यह सेबी जांचकर्ताओं के शुरुआत अनुमान से लगभग दस गुना अधिक है। ये राशि अभी और बढ़ सकती है।
FEB 21, 2024 10:15 IST

Zee Entertainment Enterprises Share Price: क्यों धड़ाम हुआ जी का शेयर

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की जांच के दायरे में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी ने ताजा जांच में ज़ी के खातों में 241 मिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़ रु) की गड़बड़ी का खुलासा किया है।
FEB 21, 2024 09:52 IST

Zee Entertainment Enterprises Share Price: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर में भारी गिरावट

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 20.10 रु या 10.67 फीसदी की गिरावट के साथ 172.40 रु पर है। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 16,480 करोड़ रु है।
FEB 21, 2024 09:47 IST

LIC Dividend Record Date: हरे निशान में खुला एलआईसी का शेयर

एलआईसी का शेयर मंगलवार के 1036.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,042.80 रु पर खुला है। शेयर में मजबूती बनी हुई है। करीब पौने 10 बजे इसका शेयर 9.15 रु या 0.88 फीसदी की मजबूती के साथ 1,046.10 रु पर है।
FEB 21, 2024 09:29 IST

LIC Dividend Record Date: 3 महीने में एलआईसी ने दिया 70 फीसदी रिटर्न

21 नवंबर 2024 को एलआईसी का शेयर 611.05 रु पर बंद हुआ था। जबकि मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 1037 रु पर बंद हुआ। यानी 3 महीनों में एलआईसी के शेयर ने निवेशकों को 70 फीसदी रिटर्न दिया। इसकी मार्केट कैपिटल 6.60 लाख करोड़ रु की है।
FEB 21, 2024 09:17 IST

LIC Dividend Record Date: कब मिलेगा एलआईसी के शेयरधारकों को डिविडेंड

एलआईसी ने कहा है कि डिविडेंड का भुगतान इसके ऐलान की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को 12 मार्च, 2024 तक उनके खातों में डिविडेंड की राशि प्राप्त हो जाएगी।
FEB 21, 2024 08:59 IST

F&O Ban List For February 21, 2024: कौन-कौन से शेयर हैं F&O बैन लिस्ट में शामिल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बलरामपुर चीनी मिल्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, जीएनएफसी, बंधन बैंक, बायोकॉन, केनरा बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, सेल, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और आरबीएल बैंक को 21 फरवरी, 2024 के लिए F&O बैन लिस्ट में शामिल किया है।
FEB 21, 2024 08:46 IST

Hindalco Industries Share Price: फोकस में रहेगा हिंडाल्को का शेयर

हिंडाल्को की सब्सिडियरी कंपनी नोवेलिस इंक ने आईपीओ के लिए US Securities and Exchange Commission के पास आवेदन किया है। इस खबर के बीच भारत में हिंडाल्को का शेयर फोकस में रहेगा। मंगलवार को हिंडाल्को का शेयर 0.70 रु की मामूली गिरावट के साथ 511.80 रु बंद हुआ था।