बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी थी। अडानी एंटरप्राइजेज 7.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ निफ्टी 50 का टॉप गेनर था। अडानी पोर्ट्स 5.25 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी 13.52 प्रतिशत, अडानी पावर 20 प्रतिशत और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 12.23 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

Image

शेयर बाजार में लौटी रौनक

Photo : iStock

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 76,499.63 और निफ्टी 90.10 अंक या 0.39 प्रतिशक की तेजी के साथ 23,176.05 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,286.10 या 2.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,676.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 335.70 अंक या 1.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,257.80 पर बंद हुआ।

अडानी ग्रुप में छाई हरियाली

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी थी। अडानी एंटरप्राइजेज 7.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ निफ्टी 50 का टॉप गेनर था। अडानी पोर्ट्स 5.25 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी 13.52 प्रतिशत, अडानी पावर 20 प्रतिशत और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 12.23 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में बढ़त के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियां का मार्केटकैप 6 लाख करोड़ रुपये बढ़कर करीब 423 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

क्या थी इस तेजी की वजह

बाजार के जानकारों ने कहा कि इस तेजी की वजह वैश्विक बाजारों में बढ़त होना और घरेलू स्तर पर महंगाई दर में कमी आना है, जिसके कारण आने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बल मिला है। बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। बीएसई पर 2,881 शेयर हरे निशान में, 1,087 शेयर लाल निशान में और 105 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

इन शेयरों में दिखी बढ़त

ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। हालांकि, आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में बिकवाली थी। सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, जोमैटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एमएंडएम और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे। एचसीएल टेक, एचयूएल, टाइटन, टीसीएस, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article