Share Market Closing: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से आई तेजी, सेंसेक्स-निफ़्टी हरे निशान पर बंद

Share Market Closing: सेंसेक्स 388.73 अंकों की बढ़त के साथ 84,951.04 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार ने आखिर में अच्छा रिकवरी मोमेंटम दिखाया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इंडेक्स हरे निशान पर दिन समाप्त करने में कामयाब रहा। निफ्टी 102 अंकों की मजबूती के साथ 26,012 के ऊपर बंद हुआ।

Share Market Closing: सोमवार, 17 नवंबर को शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत शानदार तेजी के साथ की। ग्लोबल मार्केट्स से मिले सकारात्मक संकेत और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी जारी रही। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.62% की तेजी देखने को मिली।

Share Market Today

सेंसेक्स 388.73 अंकों की बढ़त के साथ 84,951.04 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बाजार ने आखिर में अच्छा रिकवरी मोमेंटम दिखाया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इंडेक्स हरे निशान पर दिन समाप्त करने में कामयाब रहा। आज बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, पावर और PSU बैंक इंडेक्स में 0.5% से 1% तक की बढ़त देखी गई। निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंज्यूमर, श्रीराम फाइनेंस, NTPC और मैक्स हेल्थकेयर टॉप गेनर्स रहे। वहीं दूसरी ओर सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, टाटा स्टील, TCS और SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5% तक ऊपर रहे।

End of Feed