Share Market Today : भारतीय बाजार में आज निचले स्तरों से चौतरफा खरीदारी देखने को मिली खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स Nifty और Sensex में गैप अप ओपनिंग हुई है। हालांकि, दिन में दोनों इंडेक्स एक बार लाल निशान में फिसल गए। लेकिन, फिर जोरदार रिकवरी के साथ हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी जहां 119 अंक चढ़कर 23,242 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 394 अंक ऊपर 73,919 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी जहां 136 अंंक तेजी के साथ 23,259 . 05 पर ओपन हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 511.15 अंक की तेजी के साथ 74,035.41 अंक ऊपर खुला है। हालांकि, IT Stocks में बिकवाली हावी होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
शेयर बाजार में खरीदारी का रुख
बैंकिंग शेयरों में रैली
मंगलवार को बाजार में खासतौर पर बैंकिंग शेयरों में जोरदार रैली देखने को मिल रही है। Nifty Bank जहां 2.09% तेजी में बंद हुआ है। वहीं, Nifty PSU Bank इंडेक्स आज 3 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ टॉप गेनर इंडेक्स रहा। इसके अलावा रियल्टी, ऑटो, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी और सेंसेक्स में भी बैंकिंग शेयरों में तेजी है। इसके अलावा कंज्यूमर और एविएशन सेक्टर के शेयरों में भी मजबूती है। निफ्टी सेंसेक्स में जहां इंडिगो 3.86% फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं, Titan टॉप लूजर रहा।
आईटी में बिकवाली
आज बाजार में सेक्टोरल थीम साफ दिख रही है। जहां, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर मार्केट को लीड कर रहे हैं। वहीं, आईटी और मेटल शेयर बाजार को नीचे खींच रहे हैं। Nifty IT करीब 0.48 फीसदी गिरावट में बंद हुआ। वहीं, कारोबार की शुरुआत में Nifty Metal 0.12 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। लेकिन, दिन के आखिर में करीब 0.50 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
India Vix में बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में निवेशकों के बीच डर और जोखिम उठाने की भावना को दिखाने वाला इंडीकेटर India Vix मंगलवार 9 जून को 8.53% फीसदी फिसलकर 15.58 पर आ गया है। यह बता रहा है कि निवेशक अब इक्विटी बाजार में ज्यादा जोखिम लेने की स्थिति में आ रइे हैं। मोटे तौर पर यह बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है।
क्यों आई बाजार में तेजी?
बाजार में तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह क्रूड ऑयल के दाम में आई नरमी को माना जा रहा है। इसके अलावा रिजर्व बैंक की तरफ से विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जो उपाय किए गए हैं, उनमें बैंकों की अहम भूमिका रहेगी। इसकी वजह से बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।
