Share Market Today : बाजार में मजबूती कायम, Sensex 285, Nifty 75 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों के मिलेजुले संकेतों के बीच आज 17 जून को भारतीय शेयर बाजार में तीसरे दिन मजबूती कायम है। Nifty जहां 75 अंक से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, Sensex 77,093.17 तक उछल गया है।

Share Market Today 17 June, 2026 : घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को पॉजिटिव शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों ने चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी जारी रखी, जिससे शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।Sensex शुरुआती कारोबार में 285 अंक उछलकर 77,093.17 अंक तक पहुंच गया। वहीं, Nifty 75 अंक तेजी के साथ 24,064.65 तक पहुंच गया।

Share market Today, Stock Market, NSE, BSE, Nifty, Sensex

शेयर बाजार में तेजी (image source: iStock)

IT और कंज्यूमर शेयरों ने संभाला बाजार

आज के कारोबार में IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर निवेशकों की पहली पसंद बने रहे। Nifty IT इंडेक्स 1.32% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जो सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे मजबूत प्रदर्शन रहा। इसके अलावा Nifty Consumer Durables में 1.48% की तेजी दर्ज की गई।

End of Feed