बिजनेस

बाजार ने भरी उड़ान, 10 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, सेंसेक्स 1264, निफ्टी 389 अंक उछलकर बंद

अमेरिका और ईरान के बीच डील की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इसके चलते भारतीय बाजार में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 389 और सेंसेक्स 1264 अंक उछलकर बंद हुआ।

Image

आज शेयर बाजार में तगड़ी तेजी

Share Market Today 15 April 2026: आज शेयर बाजार ने दिनभर मजबूत बढ़त बनाए रखते हुए शानदार क्लोजिंग दी, जहां सेंसेक्स 1,263.67 अंक यानी 1.64% चढ़कर 78,111.24 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसने 78,270.42 का हाई और 77,849.52 का लो छुआ, जबकि ओपन 77,981.10 पर हुआ था। वहीं निफ्टी 50 भी 388.65 अंक यानी 1.63% की तेजी के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ, जो पूरे दिन बुलिश ट्रेंड को दर्शाता है। निफ्टी ने इंट्राडे में 24,280.90 का हाई और 24,145.80 का लो बनाया। मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत रही, जहां 45 शेयर बढ़त में और सिर्फ 5 गिरावट में रहे। कुल मिलाकर, मजबूत ग्लोबल संकेत, क्रूड कीमतों में नरमी और सेक्टरवाइज खरीदारी ने बाजार को पूरे दिन सपोर्ट किया और बुल्स का दबदबा कायम रहा।

इंडेक्सपिछला बंद (Prev Close)ओपन (Open)हाई (High)लो (Low)क्लोज (Close)बदलाव (अंक)बदलाव (%)
सेंसेक्स76,847.5777,981.1078,270.4277,849.5278,111.24+1,263.67+1.64%
निफ्टी 5023,842.6524,163.8024,280.9024,145.8024,231.30+388.65+1.63%

10 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप

15 अप्रैल 2026 को बाजार की जबरदस्त तेजी ने निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा किया, जहां कुल मार्केट कैप करीब ₹10 लाख करोड़ बढ़कर NSE पर ₹447.56 लाख करोड़ (करीब $4.79 ट्रिलियन) और BSE पर ₹458.25 लाख करोड़ (करीब $4.91 ट्रिलियन) तक पहुंच गया। पूरे बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जिसमें NSE पर 3,361 शेयरों में ट्रेड हुआ और 2,839 में बढ़त रही, जबकि BSE पर 4,513 शेयरों में कारोबार हुआ और 3,582 शेयर बढ़त में रहे। इसके अलावा 52-वीक हाई पर बड़ी संख्या में शेयर पहुंचे और अपर सर्किट लगने वाले स्टॉक्स की संख्या भी काफी ज्यादा रही, जो इस बात का संकेत है कि बाजार में सिर्फ इंडेक्स ही नहीं बल्कि ब्रॉड मार्केट में भी मजबूत रैली देखने को मिली और निवेशकों का भरोसा तेजी से लौटा है।

कैसी रही ओपनिंग

15 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार ने मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच दमदार शुरुआत की, जहां निफ्टी 321.15 अंक यानी 1.35% चढ़कर 24,163.80 पर खुला, जो इसका इंट्राडे हाई भी रहा, जबकि पिछला बंद 23,842.65 था। शुरुआती मिनटों में ही मार्केट ब्रेड्थ बेहद मजबूत दिखी, जिसमें 47 शेयर बढ़त में रहे और सिर्फ 2 में गिरावट रही, जो व्यापक खरीदारी का संकेत देता है। वॉल्यूम 4,888 लाख शेयर और कुल ट्रेड वैल्यू 41,931 करोड़ रुपये रही, जबकि P/E 20.93 और P/B 3.26 पर दर्ज हुआ। दूसरी ओर, सेंसेक्स भी 1,133 अंक यानी 1.48% उछलकर 77,981.10 पर खुला, जो इसका दिन का उच्च स्तर भी रहा, जिससे साफ है कि बाजार में शुरुआती कारोबार में ही बुल्स का दबदबा बना हुआ है। फिलहाल, निफ्टी 24,280.90 पर कारोबार कर रहा है, जो 438.25 अंक यानी 1.84% का उछाल दिखाता है। वहीं, सेंसेक्स ने 78,270.42 पर 1,422.85 अंकों यानी 1.85% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

इंडेक्सपिछला बंद (Prev Close)इंट्राडे हाई (High)उछाल (अंक में)उछाल (%)
निफ्टी 5023,842.6524,280.90438.251.84%
सेंसेक्स76,847.5778,270.421,422.851.85%

निफ्टी के टॉप गेनर बने ये शेयर

निफ्टी के टॉप गेनर्स में आज सेक्टरवाइज मजबूत खरीदारी साफ दिखी, जहां इंडिगो में 4% से ज्यादा की तेजी एविएशन डिमांड और बेहतर आउटलुक की उम्मीद पर आई, जबकि पावर ग्रिड में करीब 4.2% की बढ़त पावर सेक्टर में स्थिर कैश फ्लो और डिफेंसिव खरीदारी को दर्शाती है। एटर्नल और मैक्स हेल्थकेयर जैसे शेयरों में 4% के आसपास की तेजी हेल्थकेयर और न्यू-एज थीम में निवेशकों की दिलचस्पी को दिखाती है। वहीं आईटी सेक्टर में विप्रो की बढ़त ग्लोबल संकेतों और रुपये में कमजोरी के सपोर्ट से आई। कुल मिलाकर, आज की तेजी सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं रही, बल्कि एविएशन, पावर, हेल्थकेयर और आईटी जैसे अलग-अलग सेक्टरों में फैली हुई रही, जो बाजार की ब्रॉड-बेस्ड मजबूती का संकेत है।

कंपनी (हिंदी नाम)शेयर (Symbol)LTP (₹)बदलाव (₹)बदलाव (%)वॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)
इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन)INDIGO4,620.00+192.804.35%16.23752.03
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशनPOWERGRID313.00+12.654.21%218.85677.68
एटर्नलETERNAL246.01+9.794.14%560.701,373.99
मैक्स हेल्थकेयरMAXHEALTH990.35+38.654.06%27.59271.33
विप्रोWIPRO210.00+7.033.46%278.84581.13

क्यों आई बाजार में तेजी?

ब्रेंड क्रूड फिलहाल 95 और क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ही देशों ने ग्लोबल क्रूड की लाइफलाइन होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया, जिसकी वजह से दुनियाभर में ऑयल और गैस की सप्लाई ठप हो गई। इसकी वजह से क्रूड और गैस की कीमतों मे भारी उछाल आया। इसके अलावा युद्ध के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ऑयल रिफाइनरी और गैस प्लांट्स को भी निशाना बनाया गया, जिससे लंबे समय के लिए सप्लाई बाधित हो गई है। लेकिन, दोनों देशों के बीच समझौत की उम्मीद से क्रूड के दाम में नरमी आई है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article