Share Market खुलते ही हुआ 2.50 लाख करोड़ का नुकसान! IT शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 400 और निफ्टी 100 अंक टूटे

Share Market में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत बिकवाली के दबाव में हुई। आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली के चलते निफ्टी आईटी 3 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। वहीं, ब्रॉड और सेक्टोरल मार्केट में भी चौतरफा बिकवाली हावी रही, जिससे निवेशकों को करीब 2.50 लाख करोड़ का झटका लगा है।

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और प्रमुख इंडेक्स खुलते ही दबाव में आ गए। आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ गया, जिसका असर लार्जकैप से लेकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों तक दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को बाजार बंद होते समय भारत की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 47,478,122.35 करोड़ रुपये था, जो सुबह बाजार खुलते ही 47227613.95 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों को 2,50,508.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Share Market Falling

बाजार में गिरावट

इंडेक्स पर शुरुआती दबाव

सुबह के कारोबार में BSE Sensex करीब 400 अंक टूटकर 83,800 के आसपास कारोबार करता दिखा। इंडेक्स ने ऊपरी स्तरों पर टिकने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली के दबाव में नीचे फिसल गया। वहीं NSE Nifty भी करीब 100 अंक गिरकर 25,850 के नीचे कारोबार करता दिखा, जिससे संकेत मिला कि बाजार में शुरुआती सत्र में मुनाफावसूली हावी रही।

End of Feed