बिजनेस

Stocks In News: LG, महिंद्रा और लेंसकार्ट सहित इन शेयरों पर रखें नजर, Q3 नतीजों और खबरों का दिखेगा असर

Stocks In News: आज बाजार खुलते ही LG Electronics, Mahindra & Mahindra, Lenskart, Ather Energy और Federal Bank समेत कई शेयर Q3 नतीजों, हिस्सेदारी सौदों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते निवेशकों के फोकस में रहेंगे। बाजार में आज स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल देखने को मिल सकती है।

Image

इन शेयरों में रहेगी हलचल

Stocks In News: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार करते हुए लगभग सपाट बंद हुए। Nifty इंट्राडे में 26,000 के ऊपर गया, लेकिन अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ऐसे में आज बाजार की दिशा से ज्यादा स्टॉक-स्पेसिफिक ट्रिगर्स पर फोकस रहेगा।

कॉरपोरेट अपडेट से हलचल संभव

Aditya Birla Group डेनमार्क की कैफे चेन Joe & Juice को भारत ला रहा है, जिससे रिटेल और फूड सेगमेंट से जुड़े शेयरों में रुचि बन सकती है।

Silverline Technologies में UAE की कंपनी Trueledger Technologies ने 20% हिस्सेदारी लेने में दिलचस्पी दिखाई है, जिससे स्टॉक में हलचल संभव है।

Ather Energy में Morgan Stanley, Goldman Sachs और ADIA समेत बड़े निवेशकों ने लगभग ₹521 करोड़ में 1.92% हिस्सेदारी खरीदी है।

AU Small Finance Bank को आंध्र प्रदेश सरकार ने नोटिफाइड बैंकों की सूची में शामिल किया है, जिससे बैंकिंग कारोबार को सपोर्ट मिल सकता है।

Sterlite Technologies में TIAA फंड ने 1.78% हिस्सेदारी बेच दी, जिससे शेयर पर दबाव संभव है।

BHEL में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री को दो गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखी।

Bharti Airtel ने OTP आधारित बैंक फ्रॉड से सुरक्षा के लिए AI आधारित Fraud Alert लॉन्च किया है।

RBI ने ICICI Prudential AMC को Federal Bank में 9.95% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है।

नतीजों वाले शेयर

Q3 नतीजों में कंपनियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां Mahindra & Mahindra ने 38% मुनाफा और 24% रेवेन्यू ग्रोथ के साथ मजबूत प्रदर्शन किया, वहीं Lenskart का मुनाफा कई गुना उछला और आय 38% बढ़ी। दूसरी ओर LG Electronics India और Amara Raja Energy के मुनाफे में तेज गिरावट दर्ज हुई। AstraZeneca Pharma और Godrej Industries ने स्थिर बढ़त दिखाई, जबकि Concord Biotech, NOCIL, Orkla India और Yatra Online के मुनाफे में गिरावट रही, हालांकि कई कंपनियों के रेवेन्यू में बढ़त देखने को मिली। IRCON International ने मुनाफा बढ़ाया, लेकिन आय में कमजोरी रही।

कंपनीमुनाफे में बदलावरेवेन्यू में बदलाव
LG Electronics India61.6% गिरावट6.4% गिरावट
Lenskartमुनाफा कई गुना उछला38% बढ़त
Amara Raja Energy53% गिरावट4% बढ़त
AstraZeneca Pharma5.6% बढ़त38.9% बढ़त
Concord Biotech15% गिरावट13.7% बढ़त
NOCIL28% गिरावटहल्की गिरावट
IRCON International16% बढ़त18.9% गिरावट
Godrej Industries8.7% बढ़त4.7% बढ़त
Orkla India14% गिरावट3.4% बढ़त
Yatra Online16.7% गिरावट9.2% बढ़त
Mahindra & Mahindra38.5% बढ़त24% बढ़त

आज के प्रमुख फोकस शेयर

आज के कारोबार में LG Electronics, Lenskart, Mahindra & Mahindra, Ather Energy, Federal Bank, BHEL, Bharti Airtel, Godrej Industries और IRCON International जैसे शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article