FD पर कहां मिलेगा तगड़ा रिटर्न? स्मॉल फाइनेंस बैंक Vs सरकारी बैंक Vs प्राइवेट बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Edited by: आलोक कुमार
- Updated Feb 12, 2026, 09:27 AM IST
FD News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2026 की अपनी पहली दो महीने की पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बिना किसी बदलाव के रखा। इसका फायदा लेकर आप एफडी पर अधिक रिटर्न पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक में एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
बैंक एफडी
FD News: आम निवेशकों के बीच बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक पॉपुलर निवेश स्कीम है। अगर आप अपने निवेश पर जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और फिक्स रिटर्न चाहते हैं तो एफडी एक बेहतर विकल्प है। आज हम स्मॉल फाइनेंस vs सरकारी vs प्राइवेट बैंकों के बीच तुलना कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कहां एफडी पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। इसके बाद आप आसानी से अपने पैसे को निवेश कर ज्यादा रिटर्न ले पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि कहां सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टेन्योर के लिए 7.90 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टेन्योर के लिए 7.77 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.75 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल से 5 साल के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.60 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल से 5 साल के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.50 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल से 5 साल के टाइम के लिए 7.45 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरें
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज दर (%) | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
|---|
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.10 | 6.35 | 7.10 | 6.75 |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.20 | 6.90 | 7.00 | 7.00 |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.60 | 4.75 | 6.00 | 5.75 |
| जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.77 | 7.00 | 7.50 | 7.77 |
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.50 | 6.00 | 6.75 | 6.25 |
| स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.75 | 6.25 | 7.50 | 7.00 |
| सूर्योडय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.90 | 7.25 | 7.25 | 7.90 |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.45 | 7.25 | 7.20 | 7.20 |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.50 | 6.00 | 7.50 | 7.00 |
प्राइवेट बैंक
SBM बैंक इंडिया 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.30 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.25 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
बंधन बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.20 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
RBL बैंक 1 साल से 5 साल के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.20 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
DCB बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.15 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 7.10 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
प्राइवेट सेक्टर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरें
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज दर (%) | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
|---|
| एक्सिस बैंक | 6.45 | 6.25 | 6.45 | 6.45 |
| बंधन बैंक | 7.20 | 7.00 | 7.00 | 5.85 |
| सिटी यूनियन बैंक | 7.00 | 6.80 | 6.50 | 6.25 |
| CSB बैंक | 7.00 | 5.00 | 5.75 | 5.75 |
| DBS बैंक | 6.60 | 6.30 | 6.40 | 6.25 |
| DCB बैंक | 7.15 | 6.90 | 7.00 | 7.15 |
| फेडरल बैंक | 6.75 | 6.25 | 6.75 | 6.40 |
| HDFC बैंक | 6.45 | 6.25 | 6.45 | 6.40 |
| ICICI बैंक | 6.50 | 6.25 | 6.45 | 6.50 |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 7.00 | 6.30 | 7.00 | 7.00 |
| इंडसइंड बैंक | 7.00 | 6.75 | 6.90 | 6.65 |
| जम्मू & कश्मीर बैंक | 7.25 | 6.75 | 6.65 | 6.60 |
| IDBI बैंक | 6.50 | 6.20 | 6.35 | 6.25 |
| कर्नाटक बैंक | 6.65 | 6.50 | 6.15 | 6.15 |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 6.70 | 6.50 | 6.40 | 6.25 |
| RBL बैंक | 7.20 | 7.00 | 7.20 | 6.70 |
| SBM बैंक इंडिया | 7.30 | 7.10 | 7.10 | 7.00 |
| साउथ इंडियन बैंक | 6.60 | 6.35 | 6.20 | 5.70 |
| तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक | 7.10 | 6.80 | 6.60 | 6.60 |
| YES बैंक | 7.00 | 6.65 | 7.00 | 6.75 |
सरकारी बैंक
बैंक ऑफ़ इंडिया 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 6.70 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
इंडियन ओवरसीज बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 6.60 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 6.60 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
केनरा बैंक 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 6.50 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 6.45 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 1 साल से 5 साल के बीच के डिपॉजिट टाइम के लिए 6.45 प्रतिशत सालाना तक के फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट दे रहा है।
सरकारी बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरें
| बैंक का नाम | अधिकतम ब्याज दर (%) | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) |
|---|
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.45 | 6.10 | 6.25 | 6.30 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 6.70 | 6.25 | 6.25 | 6.00 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 6.65 | 6.20 | 5.25 | 5.00 |
| केनरा बैंक | 6.50 | 6.25 | 6.25 | 6.25 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 6.50 | 6.20 | 6.00 | 6.00 |
| इंडियन बैंक | 6.45 | 6.10 | 6.05 | 6.00 |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 6.60 | 6.50 | 6.10 | 6.10 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 6.40 | 6.10 | 6.30 | 6.10 |
| पंजाब & सिंध बैंक | 6.60 | 5.85 | 5.85 | 5.95 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) | 6.45 | 6.25 | 6.30 | 6.05 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.60 | 6.30 | 6.25 | 6.00 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
