Stock Market Boom: सेंसेक्स 79400 के पार हुआ बंद, क्या अब स्टॉक मार्केट में होगी रिकॉर्ड तोड़ तेजी?

Stock Market Boom: सेंसेक्स में 855 अंकों की बढ़त और निफ्टी के 24,100 के पार पहुंचने के साथ बाजार में जबरदस्त उछाल। जानिए किन शेयरों ने दिलाई बढ़त और कौन रहे घाटे में।

Stock Market Boom: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स में 855 अंकों की तेजी देखी गई और यह 1.09% की बढ़त के साथ 79,408.50 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान सेंसेक्स 1,081 अंकों तक चढ़ गया था। वहीं, निफ्टी 1.15% की तेजी के साथ 24,125.55 अंक पर पहुंच गया।

Stock Market Today Updates

जानें शेयर बाजार में क्या की तेजी की वजह।

बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को बल

बाजार में तेजी का मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लिवाली और कई कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे रहे। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में मजबूत खरीदारी देखी गई, जिससे बाजार को सकारात्मक दिशा मिली।

End of Feed