New Business Ideas with Low Investment: आप पेट्रोल पंप पर जाते होंगे, तो देखते होंगे कि वहां तेजी से गाड़ियों में पेट्रोल भरा जाता है। इससे पेट्रोल पंप को अच्छी खासी कमाई होती है। लेकिन यह पूरी कमाई डीलर को नहीं मिलती, बल्कि उसे कमीशन के रूप में उसमें से एक हिस्सा मिलता है। यही उसका मुनाफा होता है। पर क्या आपने कभी सोचा कि भारत में पेट्रोल पंप कैसे खोल सकते हैं, पेट्रोल पंप खोलने के क्या नियम हैं, कितना निवेश करना होगा और किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी? आइए हम बताते हैं।
ये भी पढ़ें -
कितना करना होगा निवेश
पेट्रोल पंप खोलने के लिए अच्छा-खासा निवेश करना होगा। पैसाबाजार.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 15 लाख रु चाहिए। वहीं ये रकम 35 लाख रु तक हो सकती है। बताया जाता है कि शहरी इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए अधिक निवेश की जरूरत होती है।
कौन-कौन सी कंपनियां देती हैं पेट्रोल पंप डीलरशिप
इंडियन ऑयल समेत कई कंपनियां पेट्रोल पंप डीलरशिप (Petrol Pump Dealership) लेने की सुविधा देती हैं। इनमें भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) भी शामिल हैं।
कितनी जमीन चाहिए
आपके पास पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन का होना जरूरी है। आम तौर पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए 800-1200 वर्ग मीटर जमीन चाहिए होती है। ये जमीन आपकी अपनी न हो तो लीज पर लेकर भी काम चल जाएगी।
कैसे मिलेगी जरूरी और कैसे होगा कॉन्टैक्ट
यदि आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की डीलरशिप चाहते हैं तो इस लिंक पर विजिट करें। यहां आपको बाकी सारी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। इस लिंक पर आपको पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल मिलेगी। यहीं पर आपको अन्य कंपनियों की डीलरशिप के लिए आवेदन करने की भी जानकारी मिल जाएगी।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- बर्थ सर्टिफिकेट (या आयु प्रमाण का अन्य प्रूफ)
- जमीन के कागजात या लीज के पेपर
- म्यूनिसिपल कॉरपॉरेशन और बाकी अथॉरिटी से जरूरी मंजूरी के कागजात
- बैंक स्टेटमेंट
- इनकम टैक्स के डॉक्यूमेंट्स
- पर्यावरण मंजूरी प्रमाणपत्र
कैसे और कितनी होगी कमाई
पेट्रोल पंप डीलर्स की कमाई पेट्रोल की प्रति लीटर की बिक्री पर होती है। हर लीटर पर 5 रु तक की कमीशन मिलती है। यानी जितना अधिक पेट्रोल बिकेगा, उतनी अधिक आपकी कमाई होगी।
