ग्लोबल बाजारों में तबाही, अब भारत की बारी, कल कहां तक लुढकेंगे निफ्टी-सेंसेक्स?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से दुनियाभर के बाजारों में तबाही मची है। होली की छुट्टी के चलते भारतीय बाजार 3 मार्च को बंद रहा। अब बाजार 4 मार्च को खुलना है। ऐसे में हर तरफ से भारी गैप डाउन के संकेत मिल रहे हैं।

Sensex-Nifty Gift Nifty Share Market: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक बाजारों में हड़कंप मचा दिया है। होली की छुट्टी के चलते भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च को बंद रहे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकेत बेहद कमजोर हैं। GIFT Nifty, एशियाई बाजार, क्रूड और डॉलर इंडेक्स सभी भारी दबाव का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में 4 मार्च को बाजार खुलते ही तेज गैप डाउन की आशंका मजबूत हो गई है।

market Prediction 4 March

बाजार में आने वाली है तबाही

GIFT Nifty दे रहा साफ इशारा

GIFT Nifty करीब 554 अंक यानी 2.22 प्रतिशत टूटकर 24,438 के आसपास ट्रेड करता दिखा। यह स्तर बताता है कि निफ्टी 50 की ओपनिंग 24,400 के नीचे हो सकती है। फ्यूचर्स में लगातार दबाव यह संकेत दे रहा है कि विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली का रुख बना हुआ है और सेंटीमेंट फिलहाल रिस्क-ऑफ मोड में है।

End of Feed