बिजनेस

Share Market Holiday: क्या आज बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE पर कारोबार होगा या नहीं, जानें जवाब

Share Market Holiday: आप 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसकी लिस्ट बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर मिल जाएगी। बाकी जहां तक आज बुधवार 20 नवंबर का सवाल है तो आज शेयर बाजार बंद है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मौके पर 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा।

Image

आज शेयर बाजार है बंद

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज शेयर बाजार है बंद
  • नहीं होगा कारोबार
  • गुरुवार को खुलेगा बाजार

Share Market Holiday: आज यानी 20 नवंबर को शेयर बाजार खुला रहेगा या नहीं, इस पर अगर आपको कंफ्यूजन है तो हम आपका कंफ्यूजन दूर कर देते हैं। वैसे तो आप 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसकी लिस्ट बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर मिल जाएगी। बाकी जहां तक आज बुधवार 20 नवंबर का सवाल है तो आज शेयर बाजार बंद है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मौके पर 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें -

ये है डायरेक्ट लिंक

आप BSE पर छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं। वहीं NSE की छुट्टियों की लिस्ट इस लिंक पर चेक की जा सकती हैं। बता दें कि दोनों ही एक्सचेंजों पर 20 नवंबर की छुट्टी बताई गई है।

और कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

20 नवंबर के बाद क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। आम तौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता ही है। इस बीच मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार में शानदार तेजी है। करीब सवा 2 बजे सेंसेक्स 869.71 अंक या 1.12 फीसदी की मजबूती के साथ 78,208.72 पर है।

कितने पर बंद हुआ शेयर बाजार

19 नवंबर को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी के 23,500 से ऊपर रहने के साथ भारतीय इक्विटी मार्केट पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुआ। बंद होने पर, सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 77,578.38 पर रहा, जबकि निफ्टी 64.70 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,518.50 पर था।

निफ्टी पर महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और आयशर मोटर्स टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर और हिंडाल्को घाटे में रहे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article