डूबते बाजार में धुरंधरों की धुलाई के बीच हीरो बने ये 5 स्टॉक, 8 से 14% तक भरी उड़ान

आज बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स जहां 1 फीसदी से ज्यादा फिसल गए। वहीं, आईटी इंडेक्स में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि, बाजार में मचे हाहाकार के बीच 5 शेयरों का जलवा रहा, जिनमें 8 से 14% की तेजी देखने को मिली है।

शेयर बाजार में चौतरफा दबाव और बड़े शेयरों में बिकवाली के माहौल के बीच चुनिंदा मिड और स्मॉलकैप शेयरों ने शानदार मजबूती दिखाई। जहां एक तरफ इंडेक्स स्तर पर सुस्ती रही, वहीं डॉल्फिन ऑफशोर एंटरप्राइजेज लिमिटेड, रीगाल रिसोर्सेज लिमिटेड, एमबीएल इंफ्रा लिमिटेड, बीटीएमएल लिमिटेड और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड जैसे शेयर 8% से लेकर करीब 13% तक उछल गए। इन काउंटरों में तेजी के साथ मजबूत वॉल्यूम भी देखने को मिला, जो ठोस भागीदारी का संकेत देता है।

Market Down But Share Up

बाजार की गिरावट के बीच इन शेयरों ने भरी उड़ान

डूबते बाजार में डॉल्फिन ऑफशोर एंटरप्राइजेज लिमिटेड, रीगाल रिसोर्सेज लिमिटेड, एमबीएल इंफ्रा लिमिटेड, बीटीएमएल लिमिटेड और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड की मजबूती यह बताती है कि निवेशक पूरी तरह जोखिम से बाहर नहीं हैं, बल्कि स्टॉक-स्पेसिफिक रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसे माहौल में निवेशकों को तेजी का पीछा करने के बजाय वॉल्यूम, डिलीवरी डेटा और कंपनी की बुनियादी स्थिति का आकलन कर फैसला लेना चाहिए।

End of Feed