बिजनेस

सेंसेंक्स 703 और निफ्टी 208 अंक गिरकर बंद, डे लो से 1200 अंक चढ़ा सेंसेक्स, क्यों आई रिकवरी?

Share Market Crash 13 अप्रैल को शेयर बाजार में शुरुआती सत्र में भारी तबाही देखने को मिली है। लेकिन, दिन के आखिर में सेंसेक्स-निफ्टी में रिकवरी आई लेकिन, फिर भी सेंसेक्स 703 और निफ्टी 208 गिरावट के साथ बंद हुए।

Image

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Share Market Crash सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी जहां 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। वहीं, दिन के आखिर में रिकवरी के बाद भी सेंटिमेंट नेगेटिव रहा। दिन के आखिर में सेंसेक्स 703 और निफ्टी 208 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। गिरावट की सबसे बड़ी वजह US-IRAN की बीच सुलह को लेकर हो रही बातचीत का नाकाम होना है। इसकी वजह से क्रूड के दाम में बड़ा उछाल आया है। वहीं, डे लो से रिकवरी के पीछे बाजार के स्ट्रक्चर को अहम माना जा रहा है, जिसमें अब डिप्स पर वैल्यू बायिंग हो रही है। दोनों देशों के बीच बातचीत और समझौते की उम्मीद के चलते पिछले सप्ताह शुक्रवार 10 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ा उछाल आया था।

इंडेक्सस्तरबदलाव% बदलावओपनहाईलो
Nifty 5023,842.65-207.95-0.86%23,589.6023,907.4023,555.60
Sensex76,847.57-702.68-0.91%75,937.1676,847.5775,937.16

प्री ओपनिंग हुई खतरनाक

प्री ओपनिंग में Sensex 4,200 अंकों से ज्यादा टूटकर 73,340 तक फिसल गया। वहीं, Nifty 775 अंकों की गिरावट के साथ 23,274 का स्तर पर आ गया। यह गिरावट सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार के ओवर ऑल सेंटिमेंट में आई कमजोरी को दर्शाती है।

Pre Opening

बाजार में तबाही

8 लाख करोड़ साफ

बाजार में चौतरफा बिकवाली का असर मार्केट कैप पर देखने को मिला है। भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 10 अप्रैल को क्लोजिंग के समय 45,094,939.58 करोड़ रुपये था, जो सुबह बाजार खुलते ही 44334102.99 करोड़ रुपये से नीचे फिसल गया। इस तरह सुबह-सुबह निवेशकों को 7,60,836.59 करोड़ रुपये का झटका लगा है। हालांकि, दिन के आखिर में जब रिकवरी आई, तो मार्केट कैप भी सुधरकर 4,49,09,806.89 करोड़ रुपये पहुंच गया और शुक्रवार की तुलना में मार्केट कैप में 1,85,132.69 करोड़ रुपये की कमी आई।

ओपनिंग में ही तबाही

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को बेहद कमजोर शुरुआत की, जहां Nifty 50 करीब 461 अंक टूटकर 23,589 पर खुला, जबकि Sensex में 1,600 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,937 के स्तर पर ओपनिंग हुई। ओपनिंग के समय ही दिन का हाई और लो एक जैसा रहना यह संकेत देता है कि बाजार में शुरुआत से ही भारी बिकवाली का दबाव था। इस गिरावट के पीछे ग्लोबल संकेतों की कमजोरी साफ तौर पर दिख रही है। एशियाई बाजारों में गिरावट, Dow Futures में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है।

इंडेक्सस्तरबदलाव% बदलावओपनहाईलोप्रीवियस क्लोज
Sensex75,937.16-1,613.09-2.08%75,937.1675,937.1675,937.1677,550.25
Nifty 5023,589.60-461.00-1.92%23,589.6023,589.6023,589.6024,050.60
निफ्टी में करीब 2% की गिरावट यह दर्शाती है कि बाजार में जोखिम लेने की इच्छा फिलहाल कम है और ट्रेडर्स defensive रुख अपना रहे हैं। वहीं सेंसेक्स की तेज गिरावट यह संकेत देती है कि लार्जकैप शेयरों में भी दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार में शुरुआती ट्रेंड यह इशारा कर रहा है कि जब तक ग्लोबल संकेतों में सुधार नहीं आता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोरी बनी रह सकती है।

बैंकिंग और रियल्टी में सबसे ज्यादा दबाव

आज के कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट तो रही, लेकिन पहले के मुकाबले दबाव थोड़ा कम नजर आया। Auto (-2.09%) और Oil & Gas (-1.41%) में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी, जो ग्लोबल कमोडिटी और मांग से जुड़े दबाव को दर्शाता है। वहीं IT, FMCG और Pharma जैसे डिफेंसिव सेक्टरों में गिरावट सीमित रही, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक अभी भी सुरक्षित सेक्टरों में पोजिशन बना रहे हैं। बैंकिंग इंडेक्स में भी हल्की कमजोरी रही, लेकिन बड़ी गिरावट नहीं दिखी, जो बाजार में स्थिरता लौटने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

सेक्टरस्तर% बदलाव
Nifty Auto26,084.55-2.09%
Nifty Oil & Gas11,035.90-1.41%
Nifty FMCG47,570.40-1.29%
Nifty IT30,669.80-1.16%
Nifty PSU Bank8,713.90-0.73%
Nifty Financial Services26,047.50-0.63%
Nifty Private Bank26,702.45-0.29%
Nifty Pharma22,100.10-0.29%

ब्रॉड मार्केट: गिरावट में भी स्थिरता के संकेत

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में आज गिरावट तो रही, लेकिन यह सीमित दायरे में सिमटी रही। Nifty 500 (-0.75%) और Nifty 200 (-0.80%) में हल्की कमजोरी दिखी, जबकि Midcap और Smallcap इंडेक्स में गिरावट और भी कम रही। यह दर्शाता है कि बाजार में panic selling अब कम हो रही है और निवेशक धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। Midcap 100 और Smallcap 100 में 1% से कम गिरावट यह संकेत देती है कि broader market में resilience बना हुआ है। यह एक पॉजिटिव संकेत है, क्योंकि बड़ी गिरावट के बाद अगर ब्रॉड मार्केट स्थिर रहता है तो recovery की संभावना बढ़ जाती है।

इंडेक्सस्तर% बदलाव
Nifty 10024,599.65-0.85%
Nifty 20013,473.30-0.80%
Nifty 50022,179.05-0.75%
Nifty Midcap 10057,513.30-0.57%
Nifty Smallcap 10016,762.00-0.46%

VIX: डर का इंडेक्स उछला

India VIX में आज करीब 13% की तेज उछाल दर्ज की गई, जो सीधे तौर पर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और डर को दर्शाता है। VIX का 20.50 के आसपास पहुंचना यह संकेत देता है कि आने वाले समय में volatility ऊंची रह सकती है। आमतौर पर जब VIX तेजी से बढ़ता है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है और ट्रेडर्स ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। वर्तमान स्तर यह साफ दिखाता है कि बाजार में panic sentiment बन रहा है और शॉर्ट टर्म में swings तेज रह सकते हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article