Share Market Today, 21 December 2023: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 358 और निफ्टी 105 अंक चढ़ा, मेटल स्टॉक्स उछले

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 21 December 2023: गुरुवार को शेयर में कमजोर शुरुआत हुई। मगर शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 358.79 अंक या 0.51 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 70,865.10 पर बंद हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई मजबूती
  • कमजोर रही थी शुरुआत
  • सेंसेक्स 358 अंक चढ़ा

Share Market News Today, 21 December 2023: कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर में कमजोर शुरुआत हुई। मगर शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 358.79 अंक या 0.51 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 70,865.10 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 104.80 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 21,255 पर बंद हुआ। आज बीएसई के 2669 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1106 शेयरों में गिरावट आई और 121 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

इन सेक्टरों में आई तेजी

अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो आई बैंक और एफएमसीजी में 0.5 प्रतिशत तक की मजबूती आई। जबकि मेटल, फार्मा, रियल्टी, बिजली और तेल-गैस और कैपिटल गुड्स में 1-2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारतीय रुपया 83.17 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 10 पैसे गिरकर 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

End of Feed