23000 से नीचे निफ्टी, 11 महीने के निचले स्तर पर सेंसेक्स, ब्रोकरेज ने 15% घटाया टारगेट

शेयर बाजार में तबाही का दौर जारी है। सोमवार को कारोबार की शुरुआत करीब सपाट स्तरों पर हुई। इसके बाद निफ्टी-सेंसेक्स कुछ देर के लिए हरे निशान में आए, लेकिन बिकवाली के दबाव में बढ़त टिक नहीं पाई और सेंसेक्स डे हाई से 1,033.53 अंक फिसल गया।

Nifty-Sensex Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते क्रूड के दाम में आई तेजी और यूएस फेड के फैसले को लेकर निवेशकों में हिचकिचाहट बनी हुई है। इसी वजह से ओवरसोल्ड जोन में पहुंचने के बाद भी बाजार में मजबूत रिकवरी के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार 16 मार्च को निफ्टी और सेंसेक्स लगभग सपाट स्तरों पर खुले, इसके बाद निफ्टी करीब 133.55 अंक की तेजी के साथ 23,284.65 तक पहुंच गया। हालांकि, यहां से शुरू हुई जबरदस्त बिकवाली के दबाव में निफ्टी करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 22,955.25 अंक तक लुढ़क गया। इसी तरह सेंसेक्स भी डे हाई से डे लो के बीच करीब 1,033.53 अंक फिसलकर 73,949.76 पर आ गया। अप्रैल 2025 के बाद सबसे निचला स्तर है।

Market Down

11 महीने के निचले स्तर पर बाजार (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

एशियाई बाजारों में दिखी रिकवरी

फिलहाल, भारतीय बाजारों में भले ही एकतरफा बिकवाली हावी दिख रही है। लेकिन, सिंगापुर, हांग कांग, ताइवान और दक्षिण कोरियाई बाजारों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। यहां के बेंचमार्क इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा तेजी में बने हुए हैं। हालांकि, भारतीय बाजार में भी कारोबार के शुरुआती घंटे में हल्की रिकवरी देखने को मिली थी, लेकिन यह ज्यादा देर नहीं टिकी।

End of Feed