वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 29 September 2023: अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 115 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

Share Bazar News Today, 29 September 2023:अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 115 अंक की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 320.09 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 65,828.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 643.33 अंक तक उछलकर 66,151.65 पर पहुंच गया था।

Share Bazar 1

Share Bazar Today

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 114.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,638.30 पर बंद हुआ। इस तरह सेंसेक्स और निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट से उबरने में सफल रहे। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 610.37 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 65,508.32 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूटकर 19,523.55 अंक पर रहा था।

End of Feed