Ratan Tata: रतन टाटा के सहायक रहे शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में मिली नई जिम्मेदारी

Ratan Tata, Shantanu Naidu: स्वर्गीय रतन टाटा के सहायक रहे शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने ने लिंक्डइन पर अपनी नई भूमिका के बारे में बताया।

Ratan Tata, Shantanu Naidu: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सहायक के रूप में पहचान बनाने वाले शांतनु नायडू ने टाटा संस में 6 साल से अधिक समय बिताने के बाद रणनीतिक पहल के लिए जनरल मैनेजर के रूप में टाटा मोटर्स में पदभार संभाला है। लिंक्डइन पर अपनी नई भूमिका के पर्सनल महत्व को बताते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे याद है कि जब मेरे पिता टाटा मोटर्स प्लांट से सफेद शर्ट और नेवी पैंट पहनकर घर आते थे और मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था। अब यह पूरा चक्र बन गया है।

Ratan Tata, Shantanu Naidu

रतन टाटा के साथ शांतनु नायडू

दादा-परदादा भी टाटा ग्रुप में करते थे काम

टीओआई के मुताबिक टाटा ग्रुप के साथ उनके पारिवारिक संबंध बहुत गहरे हैं, उनके पिता टाटा मोटर्स के पुणे प्लांट में काम कर चुके हैं। उनके दादा और परदादा महाराष्ट्र के भीरा में टाटा पावर की जलविद्युत फैसिलिटी में काम कर चुके हैं। हालांकि नायडू टाटा ट्रस्ट्स में रतन टाटा के ऑफिस में तैनात थे, लेकिन उनका पारिश्रमिक टाटा संस से आता था। जनवरी में नायडू का वेतन टाटा मोटर्स को हस्तांतरित कर दिया गया जिससे प्रमुख उद्यम में उनकी आगामी भूमिका का संकेत मिला।

End of Feed