सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के एक बड़े कॉर्पोरेट ऐलान के बाद NSE पर इसका शेयर 5% से ज्यादा उछल गया। दरअसल, कंपनी ने एलान किया है कि दुनिया के मशहूर बिजनेस स्ट्रैटजिस्ट और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट एरोल मस्क को अपने ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया है।
सर्वोटेक पावर सिस्टम्स स्टॉक
‘Vision 2027’ को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय समर्थन
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि एरोल मस्क का यह अपॉइंटमेंट "Vision 2027" के तहत भारत और दुनिया भर में रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में अहम कदम है। मस्क कंपनी की वैश्विक विस्तार रणनीति, टिकाऊ विकास, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित इनोवेशन में मार्गदर्शन देंगे।
एरोल मस्क निभाएंगे कई अहम भूमिकाएं
एरोल मस्क अब से ही अपनी भूमिका संभालेंगे और आने वाले महीनों में भारत का दौरा और रणनीतिक बैठकें करेंगे। उनकी जिम्मेदारियों में मीडिया संबंधों को मजबूत करना, निवेशकों से जुड़ाव बढ़ाना, और सरकारी पहलों से तालमेल बैठाना शामिल है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन भाटिया ने कहा, “हम एरोल मस्क का सर्वोटेक रिन्यूएबल फैमिली में स्वागत कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका अनुभव और इनोवेशन के प्रति समर्पण हमारे मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”
शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन
सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शेयर NSE पर ₹124.50 के स्तर पर खुला और दिनभर के कारोबार में यह ₹128.48 के इंट्राडे हाई और ₹121.58 के लो तक पहुंचा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर में हाल के दिनों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी देखी गई है। एंजल वन के इक्विटी टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट राजेश भोसले का मानना है कि पिछले कुछ हफ्तों से यह शेयर एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था और अब यह ₹135 के स्तर पर ब्रेकआउट देने की स्थिति में है। यदि यह स्तर पार कर लेता है, तो इसमें आगे चलकर ₹145 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
