बिजनेस

अपोलो माइक्रो सिस्टम ने किया बड़ा अधिग्रहण, शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी

Apollo Micro Systems: अपोलो माइक्रो सिस्टम ने ₹107 करोड़ में IDL Explosives का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण डिफेंस प्रोडक्शन विस्तार की रणनीति का हिस्सा है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 7% की तेजी आई। बीते 5 सालों में इसने निवेशकों को 1600% का रिटर्न दिया है।

Image

Apollo Micro Systems का 107 करोड़ का अधिग्रहण

Photo : Twitter

डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली Apollo Micro Systems के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों ने 7% से ज्यादा की छलांग लगाई। तेजी की यह वजह है – IDL Explosives Limited का अधिग्रहण। कंपनी ने 2 मई 2025 को घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Apollo Defence Industries Private Limited (ADIPL) ने IDL Explosives के 100% शेयर खरीदने का समझौता किया है। यह अधिग्रहण ₹107 करोड़ की पूरी नकद डील के तहत होगा।

IDL Explosives, जो कि Hinduja Group के अंतर्गत GOCL Corporation का हिस्सा है, देश की जानी-मानी इंडस्ट्रियल ग्रेड विस्फोटकों की निर्माता है। इस अधिग्रहण से Apollo Micro Systems की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी में बड़ा इजाफा होगा, खासकर मिसाइल, तोप और भारी हथियारों के क्षेत्र में। IDL की वित्तीय स्थिति भी मजबूत है। FY24 में कंपनी ने ₹623 करोड़ का टर्नओवर दर्ज किया, जबकि उसकी नेटवर्थ ₹10 करोड़ रही।

शेयर बाजार में हलचल

Apollo Micro Systems का शेयर सोमवार को ₹119.90 पर खुला और ₹125 तक पहुंच गया। बीते 5 वर्षों में इस स्टॉक ने 1600% तक का रिटर्न दिया है, जिससे यह मल्टीबैगर की श्रेणी में शामिल हो गया है। Lakshmishree Investments के रिसर्च हेड अंशुल जैन के अनुसार, "स्टॉक पिछले 12 हफ्तों से ₹129.7 – ₹103.7 की रेंज में ट्रेड कर रहा है। वॉल्यूम पैटर्न से पता चलता है कि इसमें धीरे-धीरे खरीदारी हो रही है लेकिन बड़े संस्थागत निवेशकों की भागीदारी सीमित है।"

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article