बिजनेस

Ather Energy IPO Listing: लिस्टिंग से पहले कितने रु है एथर एनर्जी का GMP? मिल गए हैं शेयर तो जानें कितना होगा फायदा

Ather Energy IPO GMP Today: एथर एनर्जी ने अपना आईपीओ अलॉटमेंट फाइनल कर दिया है। अब इसके बाद कंपनी की लिस्टिंग कल, मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में होने जा रही है। टाइगर ग्लोबल जैसे निवेशकों द्वारा समर्थित बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर का ग्रे मार्केट में प्रीमियम (GMP) बहुत अधिक नहीं है।

Image

कल होगी एथर की लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल होगी एथर की लिस्टिंग
  • 7 रु चल रहा है GMP
  • प्राइस बैंड 304-321 रु है

Ather Energy IPO GMP Today: एथर एनर्जी ने अपना आईपीओ अलॉटमेंट फाइनल कर दिया है। अब इसके बाद कंपनी की लिस्टिंग कल, मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में होने जा रही है। टाइगर ग्लोबल जैसे निवेशकों द्वारा समर्थित बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर का ग्रे मार्केट में प्रीमियम (GMP) बहुत अधिक नहीं है। हालांकि ये पॉजिटिव है और इसकी लिस्टिंग थोड़े प्रॉफिट के साथ हो सकती है। आगे जानिए कितना चल रहा शेयर का GMP।

ये भी पढ़ें -

कितना है एथर का GMP

सोमवार तक, एथर एनर्जी के शेयर का GMP 7 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 304-321 रु है। अगर आईपीओ में शेयर का रेट 321 रु फिक्स होता है तो मौजूदी GMP के आधार पर इसकी लिस्टिंग 328 रुपये पर हो सकती है, जो सिर्फ 2.18% का प्रीमियम होगा।

GMP में आई गिरावट

एथर का इतना कम प्रीमियम इसके जीएमपी में आई गिरावट को दर्शाता है। जीएमपी ग्रे-मार्केट में किसी कंपनी के शेयर के प्रीमियम का संकेत देता है। मगर ये लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकती है।

क्या है एथर की प्लानिंग

एथर अपने आईपीओ से जुटाए गए फंड का उपयोग कई खास इनिशिएटिव्स के लिए करने की योजना बना रही है। इसका एक हिस्सा, 927.2 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र में एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने में निवेश किया जाएगा। अन्य 50 करोड़ रुपये रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए रखे गए हैं ताकि इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा सके और अपने प्रोडक्ट ऑफरिंग को और बेहतर बनाया जा सके।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article