मल्टीबैगर इस स्टॉक ने 5 साल में दिया 6500% रिटर्न! ऑर्डर अपडेट के बाद आज 14% उछला, जानें वजह

सर्वोटेक रिन्युएबल पावर सिस्टम्स के शेयरों में 14% की जोरदार उछाल देखी गई है। कंपनी को ₹33.6 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। बीते पांच वर्षों में यह स्टॉक 6,500% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।

स्मॉलकैप कंपनी Servotech Renewable Power System के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखी गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 14.42% की छलांग लगाकर ₹168.50 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा। यह उछाल एक दिन पहले ₹33.6 करोड़ के ऑर्डर की घोषणा के बाद आया है। कंपनी ने बताया कि उसे नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के रंगिया डिवीजन से 7.8 मेगावाट ग्रिड-कनेक्टेड सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट के लिए ₹33.6 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें सोलर पैनल, इनवर्टर, रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम (SIM), डिज़ाइन से लेकर इंस्टॉलेशन और 5 साल की AMC भी शामिल है।

Servotech Renewable Power System share price

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम शेयर प्राइस।

Servotech Renewable Power System, जिसे पहले Servotech Power Systems के नाम से जाना जाता था, खुद को भारत का सबसे बड़ा EV चार्जर निर्माता और अग्रणी सोलर समाधान प्रदाता मानती है। कंपनी EV चार्जर कंपोनेंट्स, पावर बैकअप सिस्टम और रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में काम करती है।

End of Feed