बिजनेस

Hindustan Zinc OFS: हिंदुस्तान जिंक का OFS इश्यू खुला, सरकार बेचेगी हिस्सेदारी, शेयर करीब 8% टूटा

Hindustan Zinc OFS: सरकार हिंदुस्तान जिंक के OFS में 5.28 करोड़ से अधिक शेयर या 1.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है, जिसमें इतनी ही राशि का ग्रीनशू विकल्प है। ग्रीनशू विकल्प का मतलब है कि खरीदार अधिक होने की स्थिति में सरकार 1.25 प्रतिशत हिस्सेदारी और बेच सकती है।

Image

हिंदुस्तान जिंक का ओएफएस इश्यू खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान जिंक का OFS इश्यू खुला
  • सरकार बेचेगी 2.5 फीसदी हिस्सेदारी
  • शेयर में तगड़ी गिरावट

Hindustan Zinc OFS: केंद्र सरकार हिंदुस्तान जिंक (HZL) में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये अपनी हिस्सेदारी घटाएगी। ये हिस्सेदारी 505 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी। सरकार का प्लान कंपनी में 2.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का है। सरकार को इतनी हिस्सेदारी बिक्री से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक मिलेंगे। दो दिन तक चलने वाला ओएफएस बुधवार 6 नवंबर से इंस्टीट्यूशनल बायर्स और गुरुवार को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा।

ये भी पढ़ें -

कुल कितनी हिस्सेदारी बेची जाएगी

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘‘हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) में बिक्री ऑफर बुधवार को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। रिटेल निवेशक गुरुवार सात नवंबर को बोली लगा सकते हैं। सरकार 1.25 प्रतिशत इक्विटी का विनिवेश (बिक्री) करेगी, जिसमें ‘ग्रीनशू’ ऑप्शन (अतिरिक्त आवेदन मिलने पर अधिक शेयर या हिस्सेदारी बेचने का ऑप्शन) के तहत अतिरिक्त 1.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का विकल्प होगा।’’

9.7 फीसदी कम का भाव

सरकार 5.28 करोड़ से अधिक शेयर या 1.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है, जिसमें इतनी ही राशि का ग्रीनशू विकल्प है। ग्रीनशू विकल्प का मतलब है कि खरीदार अधिक होने की स्थिति में सरकार 1.25 प्रतिशत हिस्सेदारी और बेच सकती है।

बोली के लिए निचली कीमत मंगलवार के बंद भाव 559.45 रुपये से 9.7 प्रतिशत कम है। बुधवार को करीब 2 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 43.55 रु या 7.78 फीसदी की कमजोरी के साथ 515.90 रु पर है। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर ऑफर फॉर सेल की जानकारी दी गई है। शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article