Sensex Today: सेंसेक्स 638 अंक फिसला; निफ्टी 24796 पर बंद, आईटी इंडेक्स में दिखी हल्की बढ़त

Stock market today: पिछले हफ्ते, लगातार तीन हफ्तों की बढ़त के बाद, घरेलू बाजारों में 4.5% की तेज गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण नकारात्मक वैश्विक धारणा थी। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने मंदी के दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया, जिससे संभावित आपूर्ति व्यवधानों की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। आईटी को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स बैंक कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस, मीडिया और टेलीकॉम 2-3 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी नीचे है।

Stock market today: 7 अक्टूबर को सत्र में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 और सेंसेक्स, लगातार छठे सत्र लाल निशान में बंद हुए,सेंसेक्स 638.45 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 81,050.00 पर और निफ्टी 218.80 अंक या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,795.80 पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई, कोल इंडिया में रही, जबकि बढ़त आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एमएंडएम और इंफोसिस में रही।

sensex today, nifty 50, sensex, nifty, bse sensex, nifty today, nifty share price,

शेयर बाजार टुडे।

आईटी (0.6 प्रतिशत ऊपर) को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए, जिनमें पीएसयू बैंक, स्वास्थ्य सेवा, FMCG, रियल्टी, मेटल, पावर, तेल एवं गैस, मीडिया 1-3 फीसदी तक गिरे। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 2 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

End of Feed